Select Date:

लखनऊ में IPL कप्तानों पर BCCI ने ठोका जुर्माना, राहुल-गायकवाड़ को मिली इस बड़ी गलती की सजा

Updated on 20-04-2024 05:03 PM
लखनऊ: आईपीएल 2024 का 34वां मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह मैच तो होम टीम जीत गई। लेकिन बीसीसीआई ने दोनों टीमों के कप्तानों पर स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख का जुर्माना भी ठोका है। बता दें कि लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर स्लो ओवर रेट की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जुर्माना लगाया है। आईपीएल की आचार संहिता के तहत दोनों कप्तानों की टीमों का सीजन का पहला अपराध था। इसलिए उनपर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भी स्लो ओवर रेट के चलते इस सीजन फाइन लग चुका है।

लखनऊ ने 8 विकेट से जीता मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। सीएसके की तरफ से सर्वाधिक 57 रन रविंद्र जडेजा ने बनाए।

उनके अलावा मोइन अली ने तो एमएस धोनी ने 311 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 9 गेंद में नाबाद 28 रन ठोके। अजिंक्य रहाणे ने भी ऊपर 36 रन की अच्छी पारी खेली। लखनऊ की तरफ से सर्वाधिक 2 विकेट क्रुणाल पंड्या ने लिए। इसके अलावा मोहसिन खान, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोयनिस को एक-एक सफलता मिली।

177 रन का टारगेट लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ी आसानी के साथ 19 ओवर में 8 विकेट रहते चेज कर लिया। लखनऊ के लिए कप्तान राहुल और डि कॉक ने मैच विनिंग पारी खेली। केएल राहुल ने 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 गेंद में 82 रन बनाए। वहीं डि कॉक ने 43 बॉल में 54 रन की पारी खेली। पूरन ने भी 23 रन की नाबाद पारी खेली। चेन्नई की ओर से मथीषा पथिराना औप मुस्ताफिजुर रहमान को 1-1 सफलता मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.