Select Date:

BCCI ने लिया अंपायरों का टेस्ट पूछा- हेलमेट में फंसी बॉल तो क्या कैच आउट होगा

Updated on 19-08-2022 05:48 PM

BCCI ने हाल ही में अंपायरों की भर्ती के लिए उनका टेस्ट लिया। जिसका रिजल्ट आ गया है। 140 लोगों में से सिर्फ 3 ही पास हुए। यानी 97% फेल हो गए। इस परीक्षा में बोर्ड ने कई मुश्किल सवाल पूछे थे। यह टेस्ट महिला और जूनियर मैचों (ग्रुप डी) में अंपायरिंग के लिए आयोजित किया गया था।

200 नंबरों का था एग्जाम
यह परीक्षा 200 अंकों की थी। कट ऑफ 90 अंक था। लिखित परीक्षा के 100 अंक, मौखिक और वीडियो के 35-35 अंक थे। वहीं, फिजिकल के 30 अंक थे।

BCCI के सवाल और उसके जवाब
सवाल:
अगर पवेलियन के किसी हिस्से, पेड़ या फील्डर की परछाई पिच पर पड़े और बल्लेबाज आपसे शिकायत करे तो आप क्या करेंगे या क्या फैसला लेंगे?
सही जवाब : पवेलियन या पेड़ की परछाई से मैच पर कोई फर्क नहीं पड़ता। फील्डर को स्थिर रहने के लिए कहा जा सकता है, नहीं तो अंपायर को डेड बॉल घोषित करने का अधिकार है।

सवाल: आपको लगता है कि गेंदबाज की चोट सही है और अगर पट्टी हटाते हैं तो खून निकलने लगेगा, इसके बाद भी क्या आप गेंदबाज को टेप हटाकर गेंदबाजी करने के लिए कहेंगे?
सही जवाब: अगर गेंदबाज को बॉलिंग करनी है तो टेप हटाना जरूरी होगा।

सवाल: एक फेयर डिलिवरी पर बल्लेबाज ने कोई शॉट खेला और बॉल शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर के हेलमेट में अटक गई। गेंद की वजह से हेलमेट गिर गया, लेकिन बॉल के जमीन पर गिरने से पहले फील्डर ने उसे कैच कर लिया। क्या बल्लेबाज को कैच आउट देंगे?
सही जवाब: नॉट आउट दिया जाएगा।

कई अंपायर ये टेस्ट पास नहीं कर पाए
इस टेस्ट में अधिकतर अंपायर लिखित टेस्ट पास नहीं कर पाए। BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा मुश्किल थी, लेकिन हम गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। अगर आगे इंटरनेशनल और नेशनल मैचों में अंपायरिंग करना चाहते हैं तो गलती की कोई गुंजाइश नहीं हो सकती है। खेल की समझ, नियमों का पूरा ज्ञान होना बहुत जरूरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.