मेड रखने से पहले सावधान! जिस घर में करतीं काम, वहीं कर देती थी माल की 'सफाई', बंगाल से धरी गईं जेठानी-देवरानी
Updated on
22-11-2025 12:43 PM
नोएडा: नौकरानी बनकर घरों में चोरी करने वाली देवरानी-जेठानी को सेक्टर-24 और सेक्टर-49 थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किया है। इनके पास से 85 लाख रुपये की जूलरी और दो लाख 89 हजार रुपये नकद मिले हैं।
डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि सेक्टर-24 व सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के मकानों में घरेलू सहायिका बनकर दो महिलाओं ने चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इनका पता लगाकर पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी मामूनी जना उर्फ मोनी और आशा उर्फ मामोनी उर्फ मोनी यादव को अरेस्ट किया है।
मेदिनीपुर से पकड़ी गई दोनों मेड उर्फ मोनी यादव ने पूछताछ में बताया कि वह और उसकी देवरानी पांच साल से लोगों के घर में मेड का काम मांगती है। काम मिलने के बाद दोनों घर में चोरी करने के बाद दोबारा उस जगह काम नहीं करने जाती। साथ ही चोरी किए माल को गलवाकर राह चलते लोगों को मजबूरी बता बेच देती थीं। उसने बताया कि सेक्टर-12 के पी ब्लॉक में एक घर से भी इसी तरह चोरी की थी।
आशा उर्फ मामोनी ने बताया कि वह अपने पति के साथ नोएडा रहने आई थी। यहां वह जेठानी के साथ मिलकर सेक्टर-49 में काम मांगने गई। काम मिलने के बाद उसी घर से जूलरी व नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस से बचने के लिए दोनों महिला परिवार के साथ पश्चिम बंगाल जाकर रहने लगीं।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…