चॉकलेट खाते हैं तो हो जाएं सावधान, मुश्किल में पड़ सकती है जिंदगी
Updated on
31-12-2022 05:14 PM
नई दिल्ली: अगर आप चॉकलेट (Chocolate) के शौकीन हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। चॉकलेट बनाने वाली कंपनी Hershey पर अमेरिका में एक मुकदमा ठोका गया है। आरोप है कि कंपनी के प्रॉडक्ट्स में खतरनाक मेटल पाए गए हैं। एक ग्राहक ने कंपनी को अदालत में घसीटा है। उसका दावा है कि कंपनी के चॉकलेट बार में सीसा (lead) और कैडमियम (cadmium) की मात्रा पाई गई है। इस तरह के हैवी मेटल से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इनसे किडनी और ब्रेन की गंभीर बीमारी हो सकती है। कुछ साल पहले भारत में मैगी में भी सीसा का मात्रा पाई गई थी और इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। भारत में Hershey के चॉकलेट सीरप काफी लोकप्रिय हैं।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस्टोफर लजाजारो नाम के एक व्यक्ति ने Hershey पर मुकदमा किया है। उसका कहना है कि कंपनी अपनी चॉकलेट बार में सीसे और कैडमियम की मात्रा के बारे में ग्राहकों को सही जानकारी नहीं देती है। उन्होंने कहा कि अगर वह इस बात से वाकिफ होते तो कभी भी कंपनी के प्रॉडक्ट्स नहीं खरीदते। इस बारे में Hershey ने तत्काल कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कुछ स्टडीज में दावा किया गया है कि डार्क चॉकलेट में शुगर की कम मात्रा रहती है और यह एंटीऑक्सिडेंट्स का काम करती है। इससे दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।
50 लाख डॉलर का हर्जाना
लेकिन Hershey के खिलाफ दायर मुकदमे में अमेरिकी की मैगजीन Consumer Reports की एक स्टडी का हवाला दिया गया है। इसमें 28 तरह की डार्क चॉकलेट बार में सीसे और कैडमियम की मात्रा का अध्ययन किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि इनमें से 23 में मेटल की मात्रा जरूरत से ज्यादा है। इनमें Hershey, Godiva और Lindt ब्रांड के चॉकलेट शामिल हैं। रोजाना इस तरह की केवल एक औंस यानी 28 ग्राम चॉकलेट खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं।
न्यूयॉर्क के फेडरल कोर्ट में दायर इस मुकदमे में लजाजारो ने आरोप लगाया है कि अगर उन्हें पता होता कि चॉकलेट में सीसा और कैडमियम है तो वह कभी भी इन कंपनियों के प्रॉडक्ट नहीं खरीदते। Hershey ने पिछले साल जून में लो शुगर ट्रीट मेकर Lily's को खरीदा था। लजाजारो का कहना है कि ग्राहक कंपनियों से उनके इनग्रेडिएंट के बारे में सच बोलने की उम्मीद करते हैं लेकिन कंपनियां उन्हें गुमराह करती हैं। उन्होंने कंपनी से 50 लाख डॉलर का हर्जाना मांगा है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…