Select Date:

मिसाइल हो या बम... 30000 फीट की ऊंचाई से दुश्‍मन को हक्‍का-बक्‍का कर सकता है 'घातक' ड्रोन

Updated on 19-01-2023 06:57 PM
दुनिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, युद्ध का तरीका बदल रहा है। अब भारी-भरकम टैंक और जम्‍बो फाइटर जेट्स का नहीं, छोटे मगर विस्‍फोटक हथियारों का जमाना है। अनमैन्‍ड कॉम्‍बैड एयर वीइकल (UCAV) यानी लड़ाकू ड्रोन ऐसा ही एक हथियार है। भारत के पास जल्‍द ही 'घातक' जैसा स्‍टील्‍थ ड्रोन होगा। भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) इसे डिवेलप कर रहा है। DRDO घातक ड्रोन में मिसाइल, बम व अन्‍य गाइडेड हथियार रखने की जगह होगी। इसमें टर्बोफैन इंजन लगा है जो इसे 30,000 फीट की ऊंचाई तक ले जा सकता है। घातक UCAV का टेक्‍नोलॉजी डिमॉन्‍स्‍ट्रेटर SWiFT UAV काफी कुछ अमेरिकी B-2 स्‍टील्‍थ बॉम्‍बर से मिलता-जुलता है। इसका वजन करीब एक टन है। 'अपना देश अपने हथियार' सीरीज में आज बात DRDO के 'घातक' ड्रोन की।

DRDO घातक अपना निशाना खुद ढूंढ लेता है

भारत में ड्रोन कार्यक्रम की शुरुआत 2009 से हुई। तब AURA यानी ऑटोनॉमस अनमैन्‍ड रिसर्च एयरक्राफ्ट प्रोग्राम शुरू किया गया। प्रोजेक्‍ट घातक उसी से निकला है। इसका मकसद लड़ाई में इस्‍तेमाल होने वाले ड्रोन तैयार करना है। 'घातक' ड्रोन 'फ्लाइंग विंग' डिजाइन पर आधारित है। यानी यह एयरक्राफ्ट अपने ज्‍यादा ज्‍यादा ईंधन और हथियार ले जा सकता है।

'घातक' ड्रोन तेज रफ्तार में अच्‍छा-खासा पेलोड कैरी कर सकता है। यह अपने टारगेट्स को ऑटोमेटिकली निशाना बना सकता है। इसमें इलेक्‍ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर्स और AESA रडार लगा है। यह देखने में चगगादड़ जैसा लगता है। 'घातक' के स्‍केल्‍ड डाउन टेस्‍टबेड की पहली फ्लाइट पिछले साल जुलाई में हुई थी। इसका फुल स्‍केल प्रोटोटाइप 2025 तक तैयार हो सकता है।

ड्रोन कार्यक्रम के तहत, भारत रुस्‍तम-2 नाम का एक UAV पहले से ही बना रहा है। रुस्‍तम-2 को लगातार 18 घंटे तक उड़ाया जा सकता है। यह 30,000 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है।

SWiFT में लगा है रूसी इंजन

DRDO ने जुलाई 2022 में SWiFT (Stealth Wing Flying Testbed) UAV का टेस्‍ट किया था। यह UCAV के टेक्‍नोलॉजी डिमॉन्‍ट्रेटर के रूप में विकसित किया गया है। SWiFT और अमेरिकी B-2 बॉम्‍बर एक जैसे नजर आते हैं। करीब एक टन वजनी SWiFT में रूस में बना एक छोटा टर्बोफैन इंजन लगा है।

भारत को ऐसे जेट-पावर्ड ड्रोन्‍स से सुरक्षा पंक्ति को मजबूत बनाने में खासी मदद मिलेगी। ये मौजूदा ड्रोन्‍स से कहीं ज्‍यादा तेज रफ्तार से उड़ते हैं और ज्‍यादा हथियार ले जा सकते हैं। इनमें ऐडवांस्‍ड सेंसर्स लगे हैं। 'घातक' जैसे UCAV का इस्‍तेमाल ऐंटी-एयरक्राफ्ट गन्‍स और जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से घ‍िरे दुश्‍मन के इलाके में हमले करने के लिए किया जा सकता है।

'अपना देश अपने हथियार' सीरीज की तीसरी कड़ी पढ़ने के लिए क्लिक करें


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.