Select Date:

यूपी क्‍या राजस्‍थान, आज हर जगह महंगा हो गया तेल, देखें पेट्रोल का नया रेट

Updated on 24-10-2024 12:23 PM

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में भले ही गिरावट आई है, लेकिन देश के कई शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम बढ़ गए हैं. यूपी के शहरों से लेकर राजस्‍थान के धोरों तक आज तेल के रेट में बदलाव हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं, जिसमें दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा.


सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 95.01 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 18 पैसे चढ़ा और 88.14 रुपये लीटर पहुंच गया है. पड़ोसी गाजियाबाद जिले में पेट्रोल 6 पैसे गिरकर 94.65 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 7 पैसे टूटकर 87.75 रुपये लीटर बिक रहा है. राजस्‍थान के सीकर जिले में पेट्रोल 82 पैसे महंगा हो गया और 106.17 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 74 पैसे चढ़कर 91.52 रुपये लीटर हो गया है.


कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी मामूली गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड का भाव गिरावट के साथ के साथ 75.41 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी थोड़ा गिरकर 71.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.


चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम


– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर


इन शहरों में बदल गए रेट


– नोएडा में पेट्रोल 95.01 रुपये और डीजल 88.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– सीकर में पेट्रोल 106.17 रुपये और डीजल 91.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है.


हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट


हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.