हाथ-पैर बांध कर युवक की पिटाई, फिर आधी मूंछ काट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल... इंसानियत शर्मसार
Updated on
30-06-2023 06:52 PM
मोतिहारीः पूर्वी चम्पारण में दबंगई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे है। इतना ही नही दबंग अपने चप्पल पर थूक फेंक कर युवक को चाटने के लिये विवश कर रहे है। मामला कल्याणपुर प्रखंड के पीपरा थाना के एक पंचायत का बताया जा रहा है। जहां मुखिया और पूर्व मुखिया के बीच चल रहे रंजिश का परिणाम इस युवक के भुगतने की बात बताई जा रही है। युवक वर्तमान मुखिया का समर्थक बताया जाता है। युवक पर आरोप है कि उसने वर्तमान मुखिया के समर्थन में पूर्व मुखिया के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया था।
सोशल मीडिया पर असंसदीय भाषा का प्रयोग
इस असंसदीय भाषा मे उसने फेसबुक लाइव में लोगो के बीच प्रसारित किया था। फेसबुक लाइव में असंसदीय भाषा का प्रयोग करने के कारण पूर्व मुखिया के पुत्र और समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
युवक का पहले सिर मुंडवाया, फिर आधी मूंछ काटी
वीडियो में पीपरा थाना क्षेत्र सागर पंचायत के गोबिन्दपुर गांव के के ही एक युवक का बताया जाता है। वीडियो में युवक की बेरहमी से पिटाई करते दबंगो ने अपने चप्पल पर खुद थूक फेंक दे रहे फिर उसे चाटने को विवश कर रहे है। इसके बाद युवक के सिर, मूंछ और दाढ़ी को आधा मुड़वा देते है।
घटना के युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के बाद पीड़ित युवक को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसने बताया कि बाजार से लौटने के दौरान काले रंग के स्कॉर्पियो पर जबरन बैठाया गया। इस दौरान उनलोगों ने हाथ पैर बांध दिया। मारपीट के दौरान उसके सोने की अंगूठी ओर चेन को छीन लिया गया। घटना का कारण को बताते हुए पीड़ित युवक ने कहा कि उनकी कमाई से ये लोग जलते है, इसी कारण घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान उसे जान मारने की धमकी भी दिया गया है।
पुलिस वायरल वीडियो के मामले में कर रही छानबीन
सदर एएसपी राज ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ मारपीट करने, थूक चटवाने और बाल मुड़वाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर कल्याणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…