क्योंकि वो मुस्लिम है... सरफराज खान पर असदुद्दीन ओवैसी के एक ट्वीट से बवाल, निशाने पर गौतम गंभीर
Updated on
22-10-2025 02:24 PM
नई दिल्ली: इंडिया ए को साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मुकाबले खेलने हैं। इसके लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है। ऋषभ पंत की कप्तानी में इंडिया ए 30 अक्टूबर को मैदान पर उतरेगी। इस टीम में युवा बल्लेबाज सरफराज खान को जगह नहीं मिली है। वह पिछले कुछ समय से चोटिल चल रहे थे। मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में वह खेलने के लिए उतरे।
असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा सवाल
28 साल के सरफराज खान को इंडिया ए टीम में जगह नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। चयनकर्ताओं और बीसीसीआई से फैंस सवाल पूछ रहे हैं। इसमें एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी शामिल है। उन्होंने अपने अकाउंट पर लिखा- सरफराज खान को इंडिया ए के लिए भी क्यों नहीं चुना गया?
पोस्ट पर अलग-अलग कमेंट आ रहे
असदुद्दीन ओवैसी के पोस्ट पर अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सरफराज खान पर ड्रेसिंग रूम की खबर लीक करने का आरोप लगा था। लोगों का कहना है कि इसी वजह से सरफराज ड्रॉप हुए हैं। वहीं कुछ इसमें मुस्लिम एंगल भी ढूंढ रहे हैं। हालांकि कुछ लोग मोहम्मद सिराज का उदाहरण दे रहे हैं, जो टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं। गौतम गंभीर पर भी सरफराज को ड्रॉप करने के आरोप लग रहे हैं।
28 साल के सरफराज खान भारत के लिए 6 टेस्ट खेल चुके हैं। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच की दोनों पारियों में उन्होंने फिफ्टी ठोकी थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए टेस्ट में उन्होंने 150 रनों की पारी खेली थी। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट में वह फेल रहे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया। अब उन्हें इंडिया ए के लिए भी मौका नहीं मिला।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…