Select Date:

Diwali से पहले इन कंपनियों पर छप्पर फाड़कर बरसा पैसा, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर

Updated on 23-10-2022 05:47 PM

नई दिल्ली
दिवाली से पहले शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ ने मिलकर पिछले सप्ताह बाजार मूल्यांकन में 2,03,335.28 करोड़ रुपये जोड़े। रिलायंस इंडस्ट्रीज अधिक लाभ में रही। इसका मार्केट वैल्यूएशन सबसे अधिक बढ़ा है। आपको बता दें पिछले हफ्ते शेयर बाजार में लगातार तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 1,387.18 अंक या 2.39 फीसदी चढ़ा था। सकारात्मक रुख के कारण संस्थागत और विदेशी निवेशक दोनों में बिकवाली की जगह लिवाली को प्राथमिकता दी, जिसे बाजार में कैपिटल इनफ्लो में तेजी देखने को मिली।

किसका कितना बढ़ा मार्केट कैप
एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को छोड़कर शीर्ष -10 पैक में बाकी आठ फर्मों के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 68,296.41 करोड़ रुपये बढ़कर 16,72,365.60 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने कुल पूंजी में 30,120.57 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 5,00,492.23 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 25,946.89 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,264.39 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 18,608.76 करोड़ रुपये बढ़कर 6,23,828.23 करोड़ रुपये हो गया। वहीं भारती एयरटेल का मूल्यांकन 17,385.1 करोड़ रुपये बढ़कर 4,43,612.09 करोड़ रुपये हो गया।

 दूसरी कंपनियों का हाल
ITC का बाजार मूल्यांकन 16,739.62 करोड़ रुपये बढ़कर 4,28,453.62 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार मूल्यांकन 15,276.54 करोड़ रुपये बढ़कर 11,48,722.59 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का एमकैप 10,961.39 करोड़ रुपये बढ़कर 6,31,216.21 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट देखने को मिली और यह 4,878.68 करोड़ रुपये गिरकर 4,35,416.70 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन भी 1,503.89 करोड़ रुपये घटकर 8,01,182.91 करोड़ रुपये पर आ गया।
 
क्या रही कंपनियों की रैंकिंग
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शीर्ष-10 सबसे मूल्यवान फर्मों में पहले पायदान पर अपना स्थान बनाए रखा। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचयूएल, एसबीआई, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का स्थान रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.