दिवाली से पहले आज Cyient और Whirlpool India समेत ये शेयर भर सकते हैं जेब, दांव लगाना चाहेंगे?
Updated on
17-10-2025 01:10 PM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भी तेजी रही। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 862.23 अंक या 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 83,467.66 अंक पर और निफ्टी 261.75 अंक या 1.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,585.30 अंक पर बंद हुआ।
बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंकिंग इंडेक्स 622.65 अंक या 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,422.55 पर था। निफ्टी ऑटो 1.27 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.37 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 1.14 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 2.02 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.90 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.42 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
किनमें आई तेजी?
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 271.15 अंक या 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,241.15 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 43.80 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,131.85 पर था।
सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एचसीएल टेक, एलएंडटी और मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स थे। केवल इटरनल (जोमैटो ) और इन्फोसिस ही लाल निशान में बंद हुए हैं।
क्या रहा मार्केट में तेजी के कारण
बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका-भारत के बीच व्यापारिक तनाव कम होने से घरेलू बाजार में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। साथ ही अच्छे वैश्विक संकेतों के कारण निवेशकों की धारणा पर सकारात्मक असर हुआ है। रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी और निजी बैंकिंग शेयरों में बढ़त व्यापक स्तर पर रही। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में मांग में सुधार की उम्मीद, विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के शुरुआती संकेत, अमेरिकी फेड की नरम नीतिगत टिप्पणियों और डॉलर सूचकांक में नरमी ने बाजार में तेजी को बढ़ाने का काम किया है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें BLS International Services, Craftsman Automation, Oberoi Realty, Apar Industries, Ola Electric Mobility, Cyient और Whirlpool India शामिल हैं। 165 से ज्यादा शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
जिन स्टॉक्स में मंदी देखने को मिल रही है, उनमें Eternal, Infosys, IndusInd Bank, Delhivery और Bharti Airtel के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…