ग्रैंड फिनाले से पहले बिग बॉस ने दिखाई ट्रॉफी की झलक, टॉप-5 में मची विनर बनने की होड़
Updated on
31-07-2024 06:04 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होना है। मगर उसके पहले बिग बॉस ने घर में मौजूद सातों सदस्यों को ट्रॉफी की झलक दिखा दी है। जियो सिनेमा पर इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि ये एविक्शन के पहले का है। जैसा कि ये बात अब जग जाहिर है कि डबल एविक्शन हुआ है। ऐसे में इस क्लिप में दोनों सदस्य दिखाई दे रहे हैं। साथ ही बिग बॉस बता रहे हैं कि इस ट्रॉफी के नजदीक जो दो लोग नहीं पहुंच पाएंगे, उसकी वजह, उन्हें मिलने वाले वोट हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 3' में बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट थे। अरमान, सना, साई और लवकेश। वहीं, टास्क जीतकर फाइनलिस्ट बने थे रणवीर, कृतिका और नेजी। अब जो प्रोमो सामने आया है, उसमें बिग बॉस ने कहा, 'ये है बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की ट्रॉफी। आपके इतने करीब है मगर कुछ लोगो के लिए ये अभी भी बहुत दूर है। क्योंकि ये किसी के इस खेल के कुछ आखिरी लम्हें हैं। वक्त आ गया है किसी एक के घर से बेघर होने का। ऑडियंस द्वारा सबसे ज्यादा वोट टू एविक्ट पाकर जो बेघर होता है वो है...।'
बेघर हो गए ये दो सदस्य
यहां बिग बॉस ने सस्पेंस बनाकर छोड़ दिया है। मगर आपको तो पहले से ही पता है कि इस बार मेकर्स ने खेला करते हुए पूरी बाजी ही पलट दी। ज्यादा वोट तो लोगों ने किया। अपने पसंदीदा को बचाने के लिए। मगर इस बार गणित कुछ ऐसी थी कि जिसे ज्यादा वोट मिले, वो बेघर हो जाएगा। वही हुआ। लवकेश और अरमान को ज्यादा वोट मिले लेकिन वो बेघर हो गए।
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…