Select Date:

विपक्षी एकता की बैठक से पहले लालू ने की खरगे से खास बात, 23 जून की मीटिंग और हुई अहम

Updated on 12-06-2023 06:55 PM
पटना: 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक है। इस बैठक को सफल बनाने के लिए महागठबंधन खासतौर पर जेडीयू ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फोन किया और उनसे बात की। लालू ने 10 सर्कुलर रोड, पटना आवास से ही मल्लिकार्जुन खरगे को फोन मिलाया। फोन पर पहले लालू प्रसाद यादव ने मल्लिकार्जुन खरगे को विपक्षी एकता की बैठक के लिए पटना आने का निमंत्रण दिया। इसके बाद खरगे ने लालू को उनके जन्मदिन की बधाई दी।

लालू ने खरगे को लगाया फोन

मल्लिकार्जुन खरगे ने लालू को बधाई देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी हाल चाल लिया। दरअसल हुआ कुछ यूं कि शनिवार को बिहार कांग्रेस विधायक दल के नए नेता शकील अहमद खान भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच थोड़ी बातचीत हुई। इसके बाद लालू ने शकील अहमद खान से कहा कि खरगे से उनकी बात कराई जाए। इसके बाद शकील अहमद ने खरगे को फोन लगाया और फिर मोबाइल को लालू के हाथ में दे दिया। 11 जून को लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन था। ऐसे में मल्लिकार्जुन खरगे ने लालू को बधाई भी दी।

23 जून को विपक्षी एकता के लिए बैठक

इस बैठक से महागठबंधन खासतौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत उम्मीद है। पहले ये बैठक 12 जून को होनी थी। लेकिन कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी या खरगे के शामिल न होने के चलते ये बैठक टल गई। इसके बाद जेडीयू के मुताबिक खरगे की तरफ से 23 जून को पटना आने के लिए हां कह दिया गया। राहुल गांधी का भी खरगे के साथ आना करीब करीब तय माना जा रहा है। वहीं इस मीटिंग में ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और शरद पवार के साथ उद्धव ठाकरे भी आने को राजी हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.