बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले फंस गया पेच, गवर्नर ने ठुकरा दिया राजीव सिन्हा का ज्वाइनिंग लेटर
Updated on
22-06-2023 06:57 PM
कोलकाता: बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में राजीव सिन्हा के ज्वाइनिंग लेटर को नामंजूर कर दिया है। बीती देर शाम पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने राजीव सिन्हा के ज्वाइनिंग लेटर को स्वीकार करने से मना कर दिया। इसके साथ ही राज्यपाल ने संबंधित फाइलों को सचिवालय को वापस भेज दिया। राजभवन के सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हुई हिंसा को लेकर चर्चा समन भेजा था। इस समन को राजीव सिन्हा के इनकार कर दिया, जिस पर राज्यपाल ने कड़ी आपत्ति जताई है।
राजीव सिन्हा ने राज्यपाल के बुलावे पर बताई थी व्यस्तता
सिन्हा ने नामांकन दाखिल प्रक्रिया के बीच व्यस्त कार्यक्रम के कारण राज्यपाल के पास पहुंचने में असमर्थता के बारे में राजभवन को सूचित किया था। अब जब राज्यपाल ने सिन्हा के ज्वाइनिंग लेटर और संबंधित फाइलों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उन्हें राज्य सचिवालय में वापस भेज दिया है। लेकिन इन सब के बीच अनिश्चितता इस बात को लेकर है कि क्या सिन्हा ऐसे में राज्य चुनाव आयोग की कुर्सी पर बने रह पाएंगे। वहीं अगर उन्हें बदलने की जरूरत पड़ी तो इस बात की पूरी संभावना है कि पंचायत चुनाव स्थगित करने पड़ेंगे।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी थी हिदायत
कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस पूरे मामले में राजीव सिन्हा को हिदायत भी दी थी। मुख्य न्यायाधीश टी.एस. शिवगणनम ने सिन्हा को सलाह देते हुए कहा था कि अगर वह अपने पद का दबाव नहीं झेल पा रहे हैं तो कुर्सी छोड़ दें। न्यायमूर्ति शिवगणनम ने कहा, इस मामले में राज्यपाल कुर्सी के लिए किसी और को नियुक्त करेंगे। इस दौरान डिवीजन बेंच ने अभूतपूर्व शब्दों में राज्य चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए पोल पैनल की तटस्थता पर भी सवाल उठाया।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…