Select Date:

विश्व कप से पहले सूर्यकुमार ही नहीं, विराट और जडेजा की भी बढ़ेगी टेंशन, रोहित के बयान से पता चल जाएगा

Updated on 11-08-2023 02:50 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप से पहले एक बार फिर नंबर-4 के फेर में फंसती हुई नजर आ रही है। खुद कप्तान रोहित शर्मा ने भी इसे लेकर अपनी चिंता जाहिर कर दी है। रोहित शर्मा ने अपने एक बयान में कहा है कि भारतीय टीम युवराज सिंह के रिटायरमेंट के बाद से नंबर-4 पर खेलने वाले बल्लेबाज को नहीं ढूंढ पाई है। इस पोजीशन पर खेलने के लिए टीम इंडिया की माथापच्ची नई नहीं है। यह 2019 विश्व कप से चलता हुआ नजर आ रहा है।

रोहित ने अपने बयान में कहा, 'किसी भी खिलाड़ी का चयन अपने आप नहीं होता है। खुद मेरा भी नहीं। टीम में किसी की जगह पक्की नहीं है। ऐसे में सबको अच्छा खेलना होगा तभी टीम में उन्हें जगह मिल पाएगी।'

रोहित ने शर्मा नंबर-4 पर बल्लेबाजी को लेकर कहा, 'जब मैं कप्तान नहीं था, तब भी मैंने इस बात पर गौर किया। नंबर चार की दावेदारी के लिए कई खिलाड़ी आए और चले गए। या तो वह चोटिल हो गए या फिर वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहे या फिर किसी ने अपनी फॉर्म खो दी।'

विराट, सूर्या और जडेजा की क्यों बढ़ जाएगी टेंशन


रोहित शर्मा टीम इंडिया में जगह को लेकर जो अपनी कही उसके कई मायने निकाले जा सकते हैं। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव को आजमाया गया लेकिन वह 50 ओवर क्रिकेट में सूर्यकुमार का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा। वहीं रविंद्र जडेजा को इस जगह के लिए दावेदार माना जाता है लेकिन वह प्रभावित नहीं कर पाए।

ऐसे में विश्व कप 2023 से पहले एक बार फिर से नंबर-4 की बल्लेबाजी को लेकर मुश्किल सवाल उठ खड़े हुए हैं। हालांकि श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन को देखें तो इस स्थान पर उन्होंंने दमदार खेला दिखाया है लेकिन वह चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।

ऐसी ही कुछ समस्या विराट कोहली के साथ भी सामने आ सकती है। टीम इंडिया में शुभमन गिल लगातार अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। हालांकि उन्होंने अपनी शुरुआत ओपनर बल्लेबाज के तौर पर की लेकिन वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का फैसला किया। ऐसे में अगल शुभमन इस स्थान पर अच्छा खेलते हैं तो विराट कोहली के लिए भी समस्या खड़ी हो सकती है।

चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

चोट के बाद वापसी की तैयारियों में जुटे श्रेयस अय्यर ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 20 मैचों में 805 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। रोहित ने अय्यर पर कहा,'पिछले कुछ समय से श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रहा था और उसने अच्छा प्रदर्शन भी किया। उसके आंकड़े वास्तव में शानदार हैं। चोटिल होने के कारण वह पिछले कुछ समय से बाहर है और ईमानदारी से कहूं तो पिछले चार-पांच साल से ऐसा हो रहा है। इनमें से कई खिलाड़ी चोटिल हो गए और ऐसे में नए खिलाड़ी को उस स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.