Select Date:

बाउंड्री पर बेन स्टोक्स का करिश्मा, हवा में उड़कर पकड़ लिया 'कैच ऑफ द ईयर

Updated on 29-07-2023 03:07 PM
लंदन: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 का पांचवां और अंतिम टेस्ट 27 जुलाई से द ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में अब तक दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। मैच के दूसरे दिन मेजबान इंग्लैंड ने खेल में अच्छी वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 295 रन पर ऑल आउट कर दिया। वहीं दूसरे दिन दोनों टीमों के कप्तान के बीच भी एक शानदार मोमेंट देखने को मिला। जब पैट कमिंस ने गोली से भी तेज रफ्तार से शॉट मारा और बेन स्टोक्स ने बाउंड्री पर अविश्वसनीय कैच लपक लिया। उनके इस कैच की वीडियो भी वायरल हो रही है।
बेन स्टोक्स ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
दूसरे दिन के आखिरी सेशन के अंतिम वक्त में बेन स्टोक्स अपने स्टार बल्लेबाज जो रूट से गेंदबाजी करवा रहे थे। रूट ऑस्ट्रेलियाई पारी का 103वां ओवर डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस स्ट्राइक पर थे जो अच्छी लय में लग रहे थे और रन बना रहे थे। रूट ने अराउंड द विकेट आकर कमिंस को ऊपर उनके पाले में गेंद फेंकी। मौके का फायदा उठाते हुए पैट ने मिड विकेट के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की।
उनके बल्ले से बिजली से भी तेज रफ्तार से शॉट निकला था। गेंद सीधा बाउंड्री के पार जा रही थी। फ्लैट सिक्स हो ही जाता कि बेन स्टोक्स बीच में आ गए। स्टोक्स ने हवा में उड़कर कैच लपक लिया। लेकिन जब उन्हें लगने लगा कि वह बाउंड्री को टच कर देंगे तो उन्होंने गेंद को हवा में उछाला और बाउंड्री से बाहर चले गए और फिर वापसी आकर गेंद को पकड़ लिया। ऐसे कमिंस 34 रन बनाकर आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया भी ऑल आउट हो गई। स्टोक्स के इस कैच की जमकर प्रशंसा हो रही है।

कुछ ऐसा चल रहा है मैच का हाल
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में इंग्लैंड पहली पारी में 283 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हैरी ब्रूक ने टीम के लिए सर्वाधिक 85 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट मिचेल स्टार्क ने लिए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 295 रन बनाने में सफल रही। उनके पास दूसरा दिन का खेल खत्म होने के बाद 12 रन की लीड है। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने 71 रन की बेजोड़ पारी खेली। वहीं 3 विकेट लेकर क्रिस वोक्स टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.