Select Date:

बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज के पहले दिन की चालाक बनने की कोशिश, भड़के पीटरसन और वॉन लगाई क्लास

Updated on 17-06-2023 08:33 PM
बर्मिंघम: इंग्लैंड ने पिछले साल ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट में अपना हेड कोच बनाया था। उसके बाद से टीम के खेलने का तरीका ही बदल गया। टेस्ट में टीम का अप्रोच वनडे और टी20 वाला होता है। इसके साथ ही बोल्ड फैसले भी ले रही है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के खिलाफ शुरू हुए एशेज सीरीज (The Ashes) के पहले दिन देखने को मिला। बर्मिंघम के एजबेस्टन में 5 मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।


स्टोक्स ने पहले दिन घोषित की पारी

इंग्लैंड ने टेस्ट मैच के पहले ही दिन अपनी पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड का स्कोर 78 ओवर में 8 विकेट पर 393 रन था, तभी कप्तान बेन स्टोक्स ने पारी खत्म करने का इशारा कर दिया। जो रूट शतक बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। दूसरी कोई भी टीम होती तो स्कोर को और बड़ा करने की कोशिश करती। लेकिन इंग्लैंड ने ऐसा नहीं किया। जो रूट 118 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे।


वॉन और पीटरसन भड़के

इंग्लैंड के दो पूर्व कप्तान माइकल वॉन और केविन पीटरसन को पारी घोषित करने की रणनीति पसंद नहीं आई। माइकल वॉन ने कहा- मैं कभी पारी घोषित नहीं करता। मैं एक कप्तान के रूप में कुछ और रन चाहता था, खासकर जब जो रूट क्रीज पर सेट थे। वहीं इंग्लिश क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल केविन पीटरसन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह उनकी (बेन स्टोक्स) कप्तानी की प्रकृति है। इसका जवाब देना मुश्किल है क्योंकि हमने आज इसमें ज्यादा कुछ नहीं देखा।'

इसके साथ ही पीटरसन ने कहा कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए और अच्छी होती जाएगी। शनिवार को यह बल्लेबाजी के लिए सबसे बेहतरीन होगी और इसलिए मुझे पारी घोषित करना पसंद नहीं आया। वहीं इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने अपने कप्तान का बचाव किया है। उनका कहना है कि यह बोल्ड और अच्छा फैसला था।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.