बेन स्टोक्स कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस, तभी हाईजैक हो गया इक्रोफोन और चलने लगा Barbie सॉन्ग
Updated on
27-07-2023 02:16 PM
नई दिल्ली: बार्बी या ओपेनहाइमर? या दोनों? जहां दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों के बीच दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडियो पर कोहराम बचा मचा हुआ है तो दूसरी ओर, इनकी रिलीज से बॉक्स ऑफिस झूम उठा है। टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी राइवलरी कही जाने वाले वाली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। आखिरी टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए बेन स्टोक्स का इक्रोफोन हाईजैक करके उस पर बार्बी सॉन्ग चला दिया।
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेन स्टोक्स से सवाल किया ही जा रहा था कि I'm a barbie girl सॉन्ग चलने लगा। इस पर बेन स्टोक्स पहले समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है। जब इंग्लैंड के कप्तान हंसने लगे तो उन्हें बताया गया कि इस सब के पीछे उनके साथी खिलाड़ी का ही हाथ है। स्टोक्स ने ऊपर देखा और पहचानने में देर नहीं की कि यह मार्क वुड हैं। यहां उनकी इक्रोफोन हाईजैक करने वाले मार्कवुड थे। स्टोक्स भी मुस्कुराने लगे। अब इस मोमेंट का वीडियो वारयल हो रहा है। स्टोक्स चिल्लाए 'वुडी....'।
इंग्लैंड ने आज से ओवल में शुरू होने वाले अंतिम एशेज टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। पिछला मुकाबला बारिश की वजह से ड्रॉ रहा। इंग्लैंड ने जेम्स एंडरसन पर भरोसा बनाए रखा, जिन्होंने इस श्रृंखला के तीन मैचों में 76.75 के महंगे औसत से सिर्फ चार विकेट लिए हैं। लेकिन एंडरसन, जिनके 689 टेस्ट विकेट किसी भी तेज गेंदबाज की ओर से लिए गए सबसे अधिक हैं, ने हाल ही में एक अखबार के कॉलम में जोर देकर कहा कि उनका रिटायरमेंट का कोई इरादा नहीं है।
स्टोक्स ने कहा, 'जेम्स एंडरसन इस खेल में सबसे महान तेज गेंदबाज हैं और वह अब भी उतने ही अच्छे दिख रहे हैं जितने दो साल पहले थे। हालांकि इस श्रृंखला में उनका उतना प्रभाव नहीं रहा जितना वह चाहते थे, लेकिन वह एक अच्छे गेंदबाज और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं।' स्टोक्स ने एंडरसन के लंबे समय से नई गेंद के साथी रहे स्टुअर्ट ब्रॉड की भी तारीफ की। ब्रॉड एशेज में 18 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और वह इस सीजन में अपना लगातार छठा टेस्ट खेलने वाले हैं, उन्होंने लॉर्ड्स में आयरलैंड के खिलाफ मैच में हिस्सा लिया था। वह एंडरसन के बाद 600 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज भी बने।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…