बेन स्टोक्स की होगी वापसी या धोनी को मिलेगा आराम? जानें कैसी हो सकती है दोनों टीमो की प्लेइंग इलेवन
Updated on
21-04-2023 07:52 PM
चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। वह इस समय 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर हैं। वहीं अब आज यानी शुक्रवार को उनका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। एडन मारक्रम की कप्तानी वाली एसआरएच आईपीएल 2023 में भी अच्छी शुरआत नहीं कर पाई। वह अब तक खेले गए 5 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं, जिसके चलते वह अंक तालिका में 9वें पायदान पर हैं। जहां हैदराबाद चेन्नई को हराकर पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाना चाहेगी। तो वहीं सीएसके यह मैच जीतकर टॉप 3 में बरकरार रहना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। तो आइये ऐसे में जानते हैं इस रोचक मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चोट के चलते पिछले तीन मैच चेन्नई के लिए नहीं खेल पाए हैं। हालांकि अब वह फिट हैं और हैदराबाद के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीद है कि वह आज के मैच में एक्शन में नजर आएंगे। ओपनर डेवोन कॉन्वे के उम्दा प्रदर्शन और शिवम दुबे की आक्रामक पारी की मदद से चेन्नई ने पिछले मैच में बड़ा स्कोर खड़ा किया था। अजिंक्य रहाणे जिस तरह से बेफिक्र होकर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे चेन्नई को मजबूती मिली है लेकिन उसके अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए हैं। चेन्नई के प्रमुख बल्लेबाज जहां अपना जलवा दिखा रहे हैं वहीं उनके गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने आरसीबी के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया, लेकिन अन्य गेंदबाजों के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है। चेन्नई को अगर सनराइजर्स के बल्लेबाजों पर लगाम कसनी है तो उसके तीनों स्पिनरों महीष तीक्षणा, रविंद्र जाडेजा और मोईन अली को और बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
दूसरी तरफ सनराइजर्स को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी तथा इसमें कप्तान एडेन मार्कराम को अहम भूमिका निभानी होगी। सनराइजर्स को अगर चेन्नई को उसके घरेलू मैदान पर हराना है तो उसके सभी बल्लेबाजों को उपयोगी योगदान देना होगा। सनराइजर्स को पिछले मैच में पावरप्ले में विकेट गंवाने का नुकसान उठाना पड़ा था। इसके बाद टीम के हेड कोच ब्रायन लारा ने कहा भी था कि मध्यक्रम के किसी बल्लेबाज को आखिर तक टिके रहना होगा। उसका दारोमदार एक बार फिर हैरी ब्रुक पर होगा। अगर उनका बल्ला चलता है तो फिर चेन्नई के लिए उनसे पार पाना मुश्किल होगा। सनराइजर्स के गेंदबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। उसकी टीम में वॉशिंगटन सुंदर हैं जिनका यह घरेलू मैदान है। वह अपनी विशेष छाप छोड़कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…