Select Date:

बेंगलुरु या राजस्थान... बारिश में धुला एलिमिनेटर तो किसका सफर होगा खत्म? जानें सबकुछ

Updated on 22-05-2024 01:56 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आज का एलिमिनेटर मैच बेहद खास और दिलचस्प होने जा रहा है। वजह है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम का सनसनीखेज अंदाज में प्लेऑफ में जगह बनाना जिसकी भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से होने जा रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज के मुकाबले की विजेता टीम क्वॉलिफायर-1 की हारने वाली टीम के साथ भिड़ेगी और उसमें फतह हासिल करने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी।

पिच एवं मौसम, अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वॉलिफायर-1 से पहले की 12 पारियों में सिर्फ दो बार 200 से पार का स्कोर बना है, यानी अनुशासित गेंदबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी हो सकता है। बल्ले और गेंद के बीच संतुलनकारी भिड़ंत देखने को मिल सकती है। अहमदाबाद में बुधवार को आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 30-35 डिग्री के बीच रहेगा। हालांकि, अगर बारिश में मैच धुला तो रिजर्व डे नहीं है। ऐसे में जिसके पास लीग मैचों में पॉइंट्स ज्यादा होंगे वो क्वालीफायर-2 में चला जाएगा। यानी अगर बारिश में मैच धुला तो राजस्थान आगे जाएगा, जबकि बेंगलुरु का सफर खत्म हो जाएगा।

दोनों टीमों की जुदा कहानी
दरअसल, आरसीबी और आरआर की मौजूदा टूर्नामेंट में कहानी थोड़ी अलग-अलग रही है। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में जहां आरसीबी लगातार हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर थी, वहीं आरआर एक के बाद एक जीत दर्ज कर टॉप पर चल रही थी। लेकिन, दूसरे हाफ में तस्वीर बदली हुई नजर आई। फाफ डुप्लेसिस एंड कंपनी ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे उम्दा कमबैक में से एक की मिसाल पेश करते हुए लगातार छह जीत हासिल की और अपने आखिरी मैच में पांच बार की चैंपियन सीएसके को धूल चटाते हुए चौथे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में चमत्कारिक रूप से जगह बना ली।

दूसरी ओर, राजस्थान की टीम ने ग्रुप स्टेज में तो दबदबा बनाया, लेकिन सेकंड हाफ में अचानक लय खो दिया और लगातार चार मैच गंवाकर पहले पोजिशन से गिरकर तीसरे नंबर पर अटक गई। स्वाभाविक सी बात है कि आत्मविश्वास के मोर्चे पर इस वक्त आरसीबी की टीम आरआर से कहीं आगे होगी। हालांकि आज जब ये दोनों टीमें टकराएंगी तो पिछले प्रदर्शन को भुलाकर लक्ष्य सिर्फ इस मैच में जीत का होगा। आरसीबी के पास इतिहास रचने का मौका भी है, क्योंकि 2008 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में वह आज तक चैंपियन नहीं बन पाई है। जबकि टॉप-4 की बाकी तीन टीमें खिताबी जीत का स्वाद चख चुकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.