न्यूजीलैंड-श्रीलंका के मैच से पहले बिगड़ा बेंगलुरु का मौसम, खुश हो रहा होगा पाकिस्तान
Updated on
09-11-2023 02:21 PM
बेंगलुरु: आईसीसी वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। बेंगलुरु में गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। दोपहर के समय तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 2 बजे से रात के 9 बजे के बीच 75 प्रतिशत संभावना है कि बारिश होगी। ऐसे में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच का मुकाबला रद्द भी किया जा सकता है।
न्यूजीलैंड की टीम का बेंगलुरु में यह दूसरा मैच होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी बेंगलुरु में बारिश हुई थी जिसके कारण न्यूजीलैंड को DLS से हार मिली थी। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ अगर मैच रद्द होता है न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर होना तय हो जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ किवी टीम का यह करो या मरो का मैच है।
401 रन बनाकर हार गई थी न्यूजीलैंड
बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ के मैच में न्यूजीलैंड ने 401 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन बारिश ने टीम का ऐसा खेल बिगाड़ा कि पाकिस्तानी टीम को DLS के आधार जीत मिल गई। ऐसे में एक बार फिर से पाकिस्तानी टीम चाह रही होगी कि न्यूजीलैंड के मैच में बारिश हो जिससे उसे फायदा मिले।
श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड का यह मैच अगर बारिश के कारण रद्द हो जाती है तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करती है तो पाकिस्तान के लिए फिर मुश्किल हो जाएगा।
पाकिस्तान खुश हो रहा होगा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगर-मगर समीकरण बरकरार है। पाकिस्तानी टीम के पास 8 अंक हैं। वहीं वह रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड से पीछे है। ऐसे में अगर न्यूजीलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो पाकिस्तानी टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बरकरार रहेगी। हालांकि, उससे इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। पाकिस्तानी टीम का आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के साथ है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…