Select Date:

बर्नार्ड अरनॉल्ट अब दुनिया में सबसे अमीर:एलन मस्क दूसरे नंबर पर पहुंचे, अडाणी तीसरे नंबर पर

Updated on 14-12-2022 06:35 PM

एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी नहीं हैं। फ्रांसीसी अरबपति और लुई वितॉ मोएट हेनेसी के CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट उन्हें पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। मस्क की नेटवर्थ में आई गिरावट का कारण टेस्ला के शेयरों का लगातार टूटना और LVMH के शेयर में तेजी है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स और फोर्ब्स दोनों में मस्क दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

मस्क की नेटवर्थ 13.5 लाख करोड़ रुपए
ब्लूमबर्ग के अनुसार अरनॉल्ट की नेटवर्थ अब 171 बिलियन डॉलर (करीब 14.12 लाख करोड़ रुपए) है, जबकि एलन मस्क की नेटवर्थ महज 164 बिलियन डॉलर (करीब 13.5 लाख करोड़ रुपए) रह गई है। भारतीय अरबपति गौतम अडानी 125 बिलियन डॉलर (करीब 10.32 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

इसके बाद अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और बिल गेट्स हैं। दोनों की नेटवर्थ 116 बिलियन डॉलर (करीब 9.5 लाख करोड़ रुपए) है। मुकेश अंबानी 89.7 बिलियन डॉलर (करीब 7.41 लाख करोड़ रुपए) के साथ 9वें स्थान पर हैं।

अरनॉल्ट की नेटवर्थ 15.58 लाख करोड़ रुपए
फोर्ब्स के अनुसार मस्क की नेटवर्थ 176.8 बिलियन डॉलर (करीब 14.60 लाख करोड़ रुपए) है। सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आने से पहले उनकी नेटवर्थ लगभग 185 बिलियन डॉलर थी। वहीं अरनॉल्ट की नेटवर्थ 188.6 बिलियन डॉलर (करीब 15.58 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई है।

हालांकि, मस्क अभी भी गौतम अडाणी से काफी आगे हैं। अडाणी की नेटवर्थ 134.2 बिलियन डॉलर (करीब 11.08 लाख करोड़ रुपए) है। मुकेश अंबीनी 92.5 बिलियन डॉलर (करीब 7.64 लाख करोड़ रुपए) के साथ 8वें नंबर पर है।

एलन मस्क की नेटवर्थ क्यों घटी?
मस्क की कंपनी टेस्ला का स्टॉक सोमवार को 6.87 डॉलर या 4.09% टूटकर 160.95 डॉलर पर बंद हुआ। स्टॉक प्राइस गिरने के कारण मस्क की नेटवर्थ गिरी है। वहीं इस पूरे साल की बात करें तो अब तक टेस्क का शेयर 158.55 या 49.62% टूट चुका है। यानी करीब-करीब आधा हो चुका है। इसके अलावा अगस्त में, मस्क ने अपने ट्विटर अधिग्रहण के लिए लगभग 7 बिलियन डॉलर के टेस्ला शेयर बेच दिए थे।

मस्क ने क्या कहा?
एक यूजर ने मस्क से ट्वीट कर टेस्ला निवेशकों को जो नुकसान हो रहा है उसके बारे में पूछा। इसके जवाब में मस्क ने नेट प्रेजेंट वैल्यू की मैथेमेटिकल इक्वेशन के साथ जवाब दिया। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, टेस्ला सबसे मूल्यवान अमेरिकी कार कंपनी बनी हुई है। वहीं एक अन्य ट्वीट में मस्क ने लिखा, टेस्ला के निवेशकों को लॉन्ग टर्म में ट्विटर का फायदा मिलेगा।

बर्नार्ड अरनॉल्ट कौन हैं?
बर्नार्ड अरनॉल्ट को मॉडर्न लग्जरी फैशन इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है। ये दुनिया के सबसे बड़े फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के फाउंडर, चेयरमैन और सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट का ग्रुप लुई वितॉ मार्केट कैप के लिहाज अपने नजदीकी कॉम्पिटिटर केरिंग से करीब चार गुना ज्यादा बड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.