आज Tata Elxsi और Ajanta Pharma सहित इन शेयरों लगाएं दांव, दिख रहे तेजी के संकेत
Updated on
18-03-2024 12:56 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था। कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच बाजार में बिकवाली का जोर रहा था। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 453.85 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,643.43 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 612.46 अंक तक गिरकर 72,484.82 पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 123.30 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 22,023.35 अंक पर बंद हुआ था। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स पिछले दिन की भारी गिरावट से उबरने में सफल रहे थे। सेंसेक्स 335.39 अंक यानी 0.46 प्रतिशत चढ़ा था जबकि निफ्टी 148.95 अंक यानी 0.68 प्रतिशत बढ़ा था। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में कुल 1,475.96 अंक यानी 1.99 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई थी, जबकि निफ्टी ने इस दौरान 470.2 अंक यानी 2.09 प्रतिशत का नुकसान उठाया था।
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा में सर्वाधिक 4.75 प्रतिशत की गिरावट रही थी। टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी गिरकर बंद हुए थे। दूसरी तरफ भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंडसइंड बैंक बढ़त के साथ बंद हुए थे।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Devyani International, Poonawalla Fincorp, TCS, Ajanta Pharma, Timken India और Tata Elxsi पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Deepak Fertilisers, Graphite India, Bharat Forge, Cholamandalam Financial Holdings, Laurus Labs और Titan Company के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Solar Industries, Bharti Airtel, Colgate-Palmolive, Hitachi Energy India और Intellect Design शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव
जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Hindustan Zinc, Zee Entertainment Enterprises, HLE Glasscoat, IIFL Finance और VIP Industries शामिल हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…