Select Date:

'भागम भाग' की एक्ट्रेस को छोटी उम्र से दिखती थीं आत्माएं, मां को 6 महीने पहले बता दी होनेवाली अनहोनी

Updated on 19-03-2026 01:14 PM
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में उन्होंने एक ऐसी शुरुआत की जो इससे पहले कभी न हुआ। ये कहानी है तनुश्री की जिन्हें बचपन से ही सुपरनैचुरल पावर्स को समझना शुरू कर दिया था और आगे होनेवाली अनहोनी का एहसास इन्हें पहले ही हो जाया करता था।

इस एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा खुद किया था। उन्होंने बताया था कि अगर आनेवाले समय में कुछ बुरा होनेवाला है तो इसका एहसास उन्हें पहले ही लग जाता था। वो रियल लाइफ में काफी आध्यात्मिक रही हैं। आइए जानते हैं, उनके रहस्यमयी बचपन का वो किस्सा, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया था। कहते हैं कि जहां दो-चार साल का बच्चा जिसे खुद की समझ नहीं होती उस उम्र में उन्हें आत्माएं दिखती थीं।

बॉलीवुड में वो शुरुआत की, जिसकी आंधी साउथ फिल्मों तक

जमशेदपुर की गलियों से निकलकर मिस इंडिया यूनिवर्स 2004 का ताज पहनकर बॉलीवुड में छाने वाली तनुश्री दत्ता भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने विवादों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में वो शुरुआत की, जिसकी आंधी साउथ फिल्मों तक भी गई। इंडस्ट्री में नए और महिला कलाकारों या क्रू के साथ होते आ रहे शोषण और 'काले सच' के खिलाफ आवाज उठाकर उन्होंने 'मी टू' अभियान की शुरुआत की जिसके बाद बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक के कई लोग अपनी-अपनी कहानी लेकर सामने आने लगे।

नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे

बता दें कि एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे और बॉलीवुड के डार्क साइड के बारे में खुलकर बात की। तनुश्री अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों से ही सुर्खियों में रही, लेकिन उनकी आध्यात्मिक यात्रा भी किसी फिल्म की कहानी की तरह रही। तनुश्री ने ये भी दावा किया था कि उन्हें बचपन से ही आत्माएं दिखती थी और वे उनसे बात भी करती थी।

तनुश्री को उस उम्र में उन्हें को आत्माएं दिखती थीं

आज ही के दिन 19 मार्च को जन्मीं तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में 'आशिक बनाया आपने' और 'ढोल' फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस के निभाए गए ज्यादातर किरदार ग्लैमरस थे, लेकिन पर्दे पर इस तरह की इमेज से फैंस का दिल जीतने वालीं तनुश्री असल जिंदगी में बहुत आध्यात्मिक रही। लद्दाख के मठों में साधना और आत्मनिरीक्षण का मार्ग चुनने वाली तनुश्री का बचपन रहस्यों से भरा था। जहां दो-चार साल का बच्चा, जिसमें खुद की समझ विकसित नहीं हो पाती है, उस उम्र में उन्हें को आत्माएं दिखती थीं। यह हमारा नहीं बल्कि तनुश्री का मानना है।

अनहोनी होने से 6 महीने पहले ही उन्हें पता चल गया था

तनुश्री ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कोई अनहोनी घटना होने से 6 महीने पहले ही उन्हें पता चल गया था कि उनके पड़ोस से थोड़ी दूरी पर मौजूद घर में कुछ बुरा होने वाला है। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि जब वे छोटी थी तो उन्हें एनर्जी दिखती थी, जो उन्हें सावधान करती थी। वे उनसे बातें करती थी और साथ में खेलती भी। एनर्जी कभी बच्चों के रूप में तो कभी किसी अन्य के रूप में दिखती थी।

बता दिया कि पड़ोस से थोड़े दूर घर में कुछ बुरा होने वाला है

एक्ट्रेस ने दावा किया कि एक एनर्जी ने उन्हें 6 महीने पहले ही बता दिया कि पड़ोस से थोड़े दूर घर में कुछ बुरा होने वाला है, तो वहां नहीं जाना है। चार साल की तनुश्री के मन में बैठ चुका था कि वह जगह सेफ नहीं है और उन्होंने अपनी मां को बताया कि वहां नहीं जाना है। छह महीने बाद उस घर में महिला की मौत हो जाती है। एक्ट्रेस के अनुसार, स्कूल के समय में भी एनर्जी बच्चों के रूप में नजर आती थी और वे उनके साथ खूब सारी बातें और मिट्टी में खेला भी करती थी।

लद्दाख के मंदिरों और मठों में समय बिताया

बता दें कि अपने करियर के पीक पर तनुश्री ने करियर छोड़कर साधना और आत्मनिरीक्षण करने का फैसला लिया था। उन्होंने लद्दाख के मंदिरों और मठों में समय बिताया और फिर अमेरिका में अपनी आगे की आध्यात्मिक जर्नी को जारी रखा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.