Select Date:

भारती एयरटेल के तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित

Updated on 06-02-2024 01:09 PM

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने आज यानी सोमवार (5 फरवरी) को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। Q3FY24 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना (YoY) आधार पर 54% बढ़कर 2,442.2 करोड़ रुपए रहा।

रेवेन्यू 5.8% बढ़कर ₹37,899 करोड़ रहा
कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 1,588.2 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। ऑपरेशंस से Q3 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 5.8% बढ़कर 37,899.5 करोड़ रुपए रहा। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में ये 35,804.4 करोड़ रुपए रहा था।

कंपनी का ARPU 7.7% बढ़कर ₹208 हुआ
तीसरी तिमाही के दौरान एयरटेल का इंडिया रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.4% बढ़कर 27,811 करोड़ रुपए हो गया। एयरटेल का देश में एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) एक साल पहले के 193 रुपए से 7.7% बढ़कर 208 रुपए हो गया।

EBITDA 1.2% बढ़कर ₹20,044 करोड़ रहा
भारती एयरटेल का कसोलिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 1.2% बढ़कर 20,044 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का EBITDA मार्जिन दिसंबर तिमाही में 52.9% रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.