Select Date:

भारती सिंह को होंगे जुड़वां बच्चे? जिद पर अड़ा बेटा गोला- मुझे भाई-बहन दोनों चाहिए, सुनकर यह बोलीं कॉमेडियन

Updated on 04-12-2025 06:14 PM
भारती सिंह प्रेगनेंट हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं, जिसे लेकर वह एक्साइटेड हैं। हालांकि, वह परेशान भी हैं और वह भी बेटे गोला की जिद के कारण। दरअसल, गोला को जुड़वां भाई-बहन चाहिए। हाल ही जब भारती और हर्ष लिंबाचिया को पपाराजी ने स्पॉट किया तो साथ में बेटा गोला भी था। भारती ने बताया कि गोला जिद पर अड़ा हुआ है कि उसे भाई और बहन दोनों चाहिए। साथ ही यह भी बताया कि लोग उनके बेबी बंप को देखकर क्या कुछ कह रहे हैं।

भारती सिंह की हाल ही बेबी शावर सेरिमनी भी थी, जिसमें कई टीवी सितारे नजर आए। अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश के अलावा फराह खान, रीम शेख, ईशा सिंह, ईशा मालवीय, जन्नत जुबैर, अली गोनी, जैस्मिन भसीन और रुबीना के पति अभिनव शुक्ला भी नजर आए। अर्जुन बिजलानी भी पत्नी के साथ पहुंचे।
हाल ही भारती ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिन्हें देख यूजर्स अंदाजा लगाने लगे थे कि भारती को बेटा होगा या बेटी। और अब भारती ने पपाराजी से बात करते हुए कहा कि लोग उनका पेट देखकर कह रहे हैं कि उन्हें जुड़वां बच्चे होंगे। भारती बोलीं, 'जबसे मेरा पेट बढ़ा है, सारे के सारे ट्विंस-ट्विंस करे जा रहे हैं। समझ नहीं आ रहा है कि इतना क्या है।' गोला से जब भारती ने पूछा कि आपको क्या चाहिए, तो वह भी चिल्लाकर बोल पड़ा कि मुझे ट्विंस चाहिए। भाई-बहन दोनों चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.