Select Date:

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के होटल में किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Updated on 26-03-2023 08:15 PM
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही शॉकिंग खबर आ रही है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीती रात (25 मार्च) आकांक्षा शूट के बाद एक होटल में गई थीं और वहीं पर सुसाइड कर लिया। आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर जान दे दी। होटल के कमरे में उनका शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
इस समय फिल्म इंडस्ट्री पर काल मंडरा रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड और अब भोजपुरी सिनेमा में सेलेब की मौत हुई है। पिछले दिनों बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक और हाल ही एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति के अलावा डायरेक्टर प्रदीप सरकार की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। लोग एक के बाद एक मिल रहे इन सदमों से उबर भी नहीं पाए कि अब आकांक्षा दुबे की अचानक सुसाइड की खबर ने हर किसी को दहला दिया है।


आकांक्षा की मौत, उठे सवाल

बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे ने बनारस के सारनाथ होटल में खुदकुशी की। वह बनारस में ही अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। आकांक्षा दुबे ने ऐसा किस वजह से किया। अचानक ऐसा क्या हुआ कि आकांक्षा ने होटल में जाने के बाद सुसाइड जैसा कदम उठाया? ये तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में अभी बाकी जानकारी आने का इंतजार है।

2019 में डेब्यू, डांस की शौकीन

आकांक्षा दुबे का जन्म 1997 में हुआ था। वह भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर इलाके की रहने वाली थीं। उन्होंने 'मेरी जंग मेरा फैसला', 'मुझसे शादी करोगी' और 'साजन' जैसी फिल्में कीं, जो हिट रही थीं। जिस दिन आकांक्षा दुबे की मौत हुई, उसी के कुछ घंटे बाद उनका पवन सिंह के साथ आखिरी गाना 'आरा कभी हारा नहीं' रिलीज हुआ है। फैन्स बुरी तरह सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि जो एक्ट्रेस कुछ घंटे पहले तक इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर रही थी और शूट पर थी, उसने अचानक ही ऐसा कदम क्यों उठाया?

डांस की शौकीन थीं आकांक्षा

आकांक्षा दुबे को डांस और एक्टिंग का काफी शौक था। वह टिकटॉक से लेकर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थीं। आकांक्षा दुबे अकसर ही इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो और रील्स शेयर करती रहती थीं। सुसाइड से एक दिन पहले भी आकांक्षा दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील शेयर की थी, जो अब चर्चा में है।

समर सिंह को कर रही थीं डेट

आकांक्षा दुबे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में थीं। वह एक्टर समर सिंह को डेट कर रही थीं। इसी साल वैलेंटाइन डे पर आकांक्षा दुबे ने समर सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपना रिलेशनशिप ऑफशियल किया था। आकांक्षा दुबे को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और यही शौक उन्हें 3 साल की उम्र में ही मुंबई ले आया था। घरवाले चाहते थे कि आकांक्षा एक आईपीएस अफसर बनें और देश की सेवा करें, लेकिन आकांक्षा का मन हमेशा से डांस और एक्टिंग में रहा।

डिप्रेशन से जूझ चुकी थीं आकांक्षा दुबे

एक इंटरव्यू में आकांक्षा दुबे ने बताया था कि किस तरह करियर की शुरुआत में उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। साल 2018 में ऐसी स्थिति भी आई जब वह डिप्रेशन में चली गई थीं। इस वजह से आकांक्षा दुबे ने तब एक्टिंग से दूरी बना ली थी। आकांक्षा भोजपुरी सिनेमा में वापसी नहीं कर पातीं, अगर मुश्किल वक्त में मां का साथ नहीं मिलता। आकांक्षा ने बताया था कि वह मां के हौसले के कारण फिल्मों में वापस आईं और फिर कुछ म्यूजिक वीडियोज भी किए। धीरे-धीरे आकांक्षा दुबे भोजपुरी सिनेमा में एक बार फिर अपने कदम जमा चुकी थीं और रफ्तार पकड़ रही थीं। लेकिन आकांक्षा के एक गलत कदम ने इस रफ्तार को हमेशा के लिए रोक दिया। आकांक्षा दुबे ने ऐसा क्यों किया? फिलहाल यह जानने के लिए इंतजार ही कर सकते हैं। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.