Select Date:

राम नवमी और रमजान के फेर में फंसी 'भोला', धीमी है एडवांस बुकिंग की रफ्तार

Updated on 28-03-2023 08:41 PM
अजय देवगन की फिल्‍म 'भोला' राम नवमी के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हो रही है। 'दृश्‍यम 2' की शानदार सफलता के बाद अजय देवगन और तब्‍बू की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों में बसने की हसरत लेकर साथ आ रही है। फिल्‍म के ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग रिलीज से 11 दिन पहले ही शुरू कर दी गई। उम्‍मीद यही कि फिल्‍म को बड़ी से बड़ी ओपनिंग मिले। लेकिन अफसोस कि अभी तक एडवांस बुकिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी ही है। हालांकि, अभी रिलीज को दो दिन बाकी हैं ऐसे में हो सकता है कि आख‍िरी दो दिनों एडवांस बुकिंग में तेजी आए, लेकिन फिलहाल जो आंकड़े सामने आए हैं, वह उम्‍मीदों भरे नहीं हैं।

Bholaa Advance Booking: 'भोला' तमिल फिल्‍म 'कैथी' का रीमेक है, लोकेश कनगराज ने डायरेक्‍ट किया है। इसकी गिनती कॉलीवुड की कल्‍ट फिल्‍मों में होती है। यहां यह बात भी गौर करने वाली है कि अजय देवगन की 'दृश्‍यम 2' भी इसी नाम की मलयालम फिल्‍म का रीमेक थी। लेकिन बावजूद इसके फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर सफलता का नया अध्‍याय लिखा था। हालांकि 'दृश्‍यम 2' की एडवांस बुकिंग 6.50 करोड़ रुपये थी। जबकि 'भोला' की एडवांस बुकिंग अभी 1 करोड़ रुपये भी नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्‍म ने सोमवार दोपहर देशभर में महज 40 लाख रुपये एडवांस बुकिंग से कमाए। इसमें 3डी वर्जन के टिकट्स भी शामिल हैं। ये आंकड़ा कुछ ऐसा है, जो मेकर्स के लिए निराश करने वाला है।

धीमी एडवांस बुकिंग बदल न दे दर्शकों का मूड!

'भोला' को हाई-ऑक्‍टेन एक्‍शन-थ्र‍िलर बनाया गया। रीमेक करते हुए Ajay Devgn और उनकी टीम ने इस फिल्‍म के कैनवास को बहुत बड़ा बनाया है, जो तारीफ के काबिल है। लेकिन यह इसे एक टिपिकल सिंगल स्क्रीन वाली फिल्‍म बना देता है। जबकि आज की तारीख में कमाई का बड़ा हिस्‍सा मल्‍टीप्‍लेक्‍स ऑडियंस से आता है। एक और समस्‍या यह रही है कि एडवांस बुकिंग जल्‍दी शुरू करने और अब अच्‍छे रेस्‍पॉन्‍स नहीं मिलने के कारण रिलीज होते-होते दर्शकों का मूड भी बदल सकता है।

ओटीटी पर पहले से मौजूद 'कैथी' के कारण बढ़ी परेशानी

Kaithi on OTT: 'भोला' की सबसे बड़ी चिंता हमेशा से यह है कि ऑरिजनल तमिल फिल्‍म 'कैथी' हिंदी वर्जन में ओटीटी पर पहले से मौजूद है। यह काफी पॉपुलर फिल्‍म रही है, ऐसे में हिंदी के दर्शकों का एक बड़ा वर्ग पहले ही इस फिल्‍म को ओटीटी पर देख चुका है। लिहाजा, थ‍िएटर्स में जाकर इसे अजय देवगन अवतार में देखने के लिए दर्शक घर से निकलेंगे, इसको लेकर संभावनाएं कम हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' के साथ ही हुआ था। तब भी ओटीटी पर ऑरिजनल फिल्‍म हिंदी वर्जन में पहले से मौजूद थी।

रिलीज डे पर अजय की स्‍टारडम का मिलेगा फायदा

सोमवार दोपहर तक देशभर में 'भोला' के 1240 टिकट्स ही बिके हैं। ये हालात बताते हैं कि एडवांस बुकिंग में फिल्‍म का हाल 'सर्कस', 'भेड़िया' और 'शहजादा' जैसी फिल्मों की तरह है। हालांकि, अजय देवगन की फैन फॉलोइंग अच्‍छी है और ऐसे में रिलीज के दिन फिल्‍म को इस स्‍टारडम का फायदा भी मिलेगा। राम नवमी कारण देश के कई शहरों और राज्‍यों में छुट्टी भी होगी। ऐसे में यह फिल्‍म ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई जरूर कर लेगी।

ओपनिंग डे पर 15 करोड़ के आसपास कमाई करेगी 'भोला'

'भोला' की रिलीज को जहां एक ओर राम नवमी का फायदा होगा, वहीं रमजान के कारण इसे नुकसान भी होने वाला है। रमजान में रोज़ा रखने वाले दर्शक फिल्‍में नहीं देखते हैं। लेकिन यह भी है कि फिल्‍म की रिलीज के बाद आगे आने वाले 10-12 दिनों में कई छुट्टियां हैं, जिससे इसकी थोड़ी-बहुत भरपाई जरूर हो जाएगी। ओपनिंग डे पर 'भोला' अब 13-15 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए नजर आ रही है। अजय देवगन की 'दृश्‍यम 2' ने ओपनिंग डे पर 14.92 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.