Select Date:

'भूल चूक माफ' ने 5वें दिन दिखाई हनुमान जैसी ताकत, गर्त में पहुंच चुकी है 'केसरी वीर' और 'कंपकंपी'

Updated on 28-05-2025 02:04 PM
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'भूल चूक माफ' ने मंगलवार को साबित कर दिया है कि उसकी कमाई कोई तुक्‍का नहीं है। यह फिल्‍म पूरी ताकत के साथ टिकी हुई है। ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद, सोमवार को फिल्म की असली परीक्षा थी। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अव्‍वल नंबरों से फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट पास किया। दिलचस्‍प है कि मंगलवार को 5वें दिन यह टस से मस नहीं हुई और सोमवार जितनी ही कमाई कर गई। इतना ही नहीं, 5 दिनों में ही यह अपने बजट का 74% वसूल चुकी है। जबकि दूसरी ओर, सुनील शेट्टी- सूरज पंचोली की 'केसरी वीर' और श्रेयस तलपड़े-तुषार कपूर की 'कंपकंपी' गर्त में पहुंच चुकी है। दोनों ही फिल्‍में डिजास्‍टर साबित हुई हैं।

करण शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी 'भूल चूक माफ' मैडॉक फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी है। थ‍िएटर और OTT रिलीज विवाद के कारण फिल्‍म की भद पिटी थी। जबकि समीक्षकों ने भी इसे औसत से कम रेटिंग दी। लेकिन बावजूद इसके दर्शकों ने इसे प्‍यार दिया है। फिल्‍म का बजट 50 करोड़ रुपये है। कई टिकट बुकिंग प्‍लेटफॉर्म्‍स पर ऑफर्स और छूट दिया जा रहा है। फिल्‍म को इससे भी फायदा मिला है।

'भूल चूक माफ' कलेक्‍शन डे 4

Sacnilk के मुताबिक, 'भूल चूक माफ' ने मंगलवार को भी 4.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले सोमवार को भी इसने इतनी ही कमाई की थी। 5वें दिन सिनेमाघरों में इस साइंटिफिक-फिक्‍शन रोमांटिक कॉमेडी के शोज में औसतन 23.92% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। पांच दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर अब 'भूल चूक माफ' का टोटल कलेक्‍शन 37.00 करोड़ रुपये है।

'भूल चूक माफ' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

  • पहला दिन, शुक्रवार - 7.00 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन, शनिवार - 9.50 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन, रविवार - 11.50 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन, सोमवार - 4.50 करोड़ रुपये
  • 5वां दिन, मंगलवार - 4.50 करोड़ रुपये

'भूल चूक माफ' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में फिल्‍म का बहुत जोर नहीं है। विदेशों में इस फिल्‍म ने 5 दिनों में सिर्फ 1.70 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। जबकि देश और विदेश मिलाकर वर्ल्‍डवाइड 45.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन क‍िया है। अनुमान यही है कि 'भूल चूक माफ' बड़ी आसानी ने दूसरे वीकेंड तक अपनी लागत वसूल लेगी। यानी दूसरे हफ्ते में यह फिल्‍म HIT का टैग अपने नाम कर लेगी। 2025 में 'छावा' और 'रेड 2' के बाद यह बॉलीवुड की तीसरी हिट फिल्‍म होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.