वर्तमान में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक हैं। 9 दिसंबर 2006 को उन्होंने भूटान की राजगद्दी संभाली। मैसाचुसेट्स और ऑक्सफर्ड से पढ़ाई करने वाले भूटान के राजा को जनता 'दाशो खेशर' पुकारती है। उनकी पत्नी और भूटान की रानी का नाम जेटसुन पेमा है। दोनों की 2011 में शादी हुई थी। दोनों ने भूटान को दो राजकुमार दिए हैं।
