रोहित शर्मा के साथ राजकोट में हुआ बड़ा हादसा, भारतीय कप्तान का आईफोन हो गया चोरी- रिपोर्ट्स
Updated on
29-09-2023 01:15 PM
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के उस वक्त बड़ा हासदा हो गया, जब उनका आईफोन चोरी हो गया। खबरों के मुताबिक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का आईफोन राजकोट में चोरी हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने बुधवार (27 सितंबर) को राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे में मेन इन ब्लू का नेतृत्व किया। राजकोट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रोहित का आईफोन गायब हो गया।
भारतीय टीम अभ्यास सत्र कर रही थी और उसके ठीक बाद पता चला कि रोहित का फोन गायब हो गया है। फोन बंद होने से पहले रिंग रोड पर स्थित था। हालांकि रोहित शर्मा की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन तलाश जारी है। सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन के साथ स्थानीय प्राधिकरण ने फोन ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
बताया जाता है कि राजकोट पुलिस भी तलाशी में शामिल है। राजकोट की रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में अंतरराष्ट्रीय मैचों और अन्य त्योहारों के दौरान फोन चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। दर्शक और अन्य लोग पहले भी उनके बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब भारतीय कप्तान का फोन खो जाने से स्थानीय अधिकारियों की भौंहें चढ़ गई हैं।
इस बीच हालांकि भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप 2023 से पहले अपना पहला अभ्यास मैच खेलने के लिए गुवाहाटी पहुंच गई है। भारत पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा और उसके बाद दूसरे अभ्यास मैच में नीदरलैंड से भिड़ेगा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रोहित शर्मा अक्सर अपनी चीजों को भूलने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले एशिया कप का खिताब जीतने के बाद अपना पासपोर्ट होटल रूम में भूल गए थे तो एक बार शादी की रिंग भी भूल चुके हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…