Select Date:

चीन में बड़ा हादसा; लोहे की खदान में पानी भरने से 14 मजदूरों की मौत, 1 लापता

Updated on 18-09-2022 05:50 PM

चीन में लोहे की एक खदान में पानी भर जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 14 मजदूरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। चीनी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापता व्यक्ति की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। खदान में पानी भरने की घटना इस महीने की शुरुआती की है।

तांगशान शहर की सरकार ने इसे लेकर छोटा सा बयान जारी किया है। इसमें बताया गया कि तलाश और बचाव अभियान समाप्त हो गया है। 2 सितंबर को खदान में पानी भर जाने के कारण का पता लगाया जा रहा है। यह खदान हेबेई प्रांत में बीजिंग से 160 किलोमीटर पूर्व में है। हेबेई में बड़ी मात्रा में लौह अयस्क और इस्पात पाया जाता है।

फरवरी में भी हुआ था ऐसा हादसा
दक्षिण-पश्चिम चीन में ऐसा ही हादसा इस साल फरवरी में भी हुआ था। यहां कोयले की एक खदान के ढहने से उसमें फंसे 14 खनिकों की मौत हो गई थी। गुइझोऊ प्रांत में 25 फरवरी को कोयले की खदान की छत ढहने के बाद उसमें खनिक फंस गए थे। बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि जहां खदान की छत ढही थी, वह स्थान खदान के प्रवेश से करीब तीन किलोमीटर दूर था।

 42 मंजिला इमारत में लगी आग
दूसरी तरफ, मध्य चीन में स्थित देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी की 42 मंजिला इमारत में शुक्रवार को भीषण आग लगी गई। इसकी लपटों और काला धुआं उठता देखा जा सकता था। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हुनान प्रांत की राजधानी चांगशा में स्थित 'चाइना टेलीकॉम' की इमारत के दर्जनों फ्लोर जल गए। शहर के दमकल विभाग का कहना है कि उसने 280 दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा जिन्होंने 720 फुट ऊंची इमारत में लगी आग पर जल्दी ही काबू पा लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.