टॉस से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी को लौटना पड़ा होटल
Updated on
17-03-2023 08:52 PM
मुंबई: भारत के खिलाफ पहले वनडे में टॉस से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा। टीम के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर के अलावा एलेक्स कैरी मुकाबले से बाहर हो गए। वॉर्नर पूरी तरह फिट नहीं हैं, जबकि एलेक्स कैरी को होटल लौटना पड़ा है। वह बीमार हैं। मैच में भारत के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फैसला किया।
नियमित कप्तान रोहित शर्मा पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं। भारत ने कुलदीप यादव के रूप में कलाई के स्पिनर को अंतिम एकादश में शामिल किया है। रविंद्र जडेजा दूसरे स्पिनर की भूमिका निभाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और उनकी जगह मिशेल मार्श पारी का आगाज करेंगे। एलेक्स कैरी अस्वस्थ हैं और उनकी जगह जोश इंग्लिस को टीम में लिया गया है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चुने 5 ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच के लिए 5 ऑलराउंडर शामिल किए हैं। उसने कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट और मार्नस लाबुशेन को जगह दी है। तेज गेंदबाजी में उसके बाद मिशेल स्टार्क हैं, जबकि स्पिन स्पेशलिस्ट के तौरपर एडम जम्पा हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…