बायजू को बड़ा झटका! कम नहीं हो रहीं मुश्किलें, अब सब्सिडियरी कंपनियां हो सकती हैं दिवालिया
Updated on
06-06-2024 01:22 PM
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी बायजू (Byju) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बायजू को एक नया झटका लगा है। बायजू की अमेरिकी सब्सिडियरी कंपनियों को दिवालिया घोषित करने की तैयारी की जा रही है। ये कंपनियां अपना कर्जा नहीं चुका पा रही हैं। कंपनियां अपना करीब 1.2 अरब डॉलर का कर्ज नहीं चुकाने की वजह से दिवालिया हो सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में लेनदारों ने बायजू की सहायक कंपनियों को दिवालिया घोषित करने के लिए याचिका दायर की है। आरोप है कि बायजू इन कंपनियों से करोड़ों रुपये निकाल रही है। एचपीएस इन्वेंस्टमेंट पार्टनर्स के नेतृत्व में लेनदारों ने न्यूरॉन फ्यूल इंक (Neuron Fuel Inc), एपिक क्रिएशंस इंक (Epic Creations Inc) और टैंजिबल प्ले इंक (Tangible Play Inc) के खिलाफ डेलावेयर में दिवालियापन के मामले दायर किए हैं।
लगाया ये आरोप
लेनदारों ने बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन पर कई आरोप लगाए हैं। लेनदारों ने दिवालियापन का सामना कर रही तीन सहायक कंपनियों के बारे में वित्तीय विवरण देने से इनकार करके उनके ऋण अनुबंधों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेनदारों ने अदालती दस्तावेजों में कहा कि इकाइयों के खर्च पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और अंततः उन्हें चलाने के लिए एक ट्रस्टी की नियुक्ति की जरूरत हो सकती है।
नहीं चुका पाई हैं कर्ज
बता दें कि ये तीनों कंपनियां कर्ज नहीं चुका पाई हैं। इस साल की शुरुआत में बायजू अल्फा को भी कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से दिवालिया घोषित कर दिया गया था। बायजू की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। एक समय पर तेजी से आगे बढ़ रही कंपनी अब कर्ज के बोझ में दबी हुई है। साल 2015 में जब मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो की शुरुआत करने का ऐलान किया था। इसी साल बायजू ने बायजूस द लर्निंग ऐप को लॉन्च किया था। स्मार्टफोन और इंटरनेट की बढ़ती लोकप्रियता ने बायजूस को नई दिशा दी थी। इस दौरान ऐप पर यूजर की संख्या लगातार बढ़ने लगी थी। ऐसे में कंपनी के साथ रविंद्रन भी आगे बढ़ते चले गए थे।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…