इंग्लैड के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे
Updated on
25-10-2023 02:27 PM
नई दिल्ली: वर्ल्डकप में रविवार को होने वाले भारत और इंग्लैड के मैच से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अगले मैच को नहीं खेल पाएंगे। उनको पिछले हप्ते पुणे में बांग्लादेश मैच के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद से पांड्या गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। मेडिकल टीम बेंगलुरु में क्रिकेट अकेडमी में उनका इलाज कर रही है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी दो मैच में पांड्या टीम में वापसी कर सकते हैं।
पुणे में गेंद रोकने के दौरान हुए थे चोटिल बता दें कि पिछले हफ्ते पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या के टखने में चोट लग गई थी। वो मैदान में फिल्डिंग कर रहे थे तभी गेंद को रोकने की कोशिश में उनका बायां टखना मुड़ गया। उन्होंने मैदान पर ही मेडिकल हेल्प ली, लेकिन वो आगे मैच नहीं खेल पाए। वो मेडिकल टीम के साथ मैदान से बाहर चले गए। इस घटना के बाद से भारतीय फैंस के मन में चिंता पैदा हो गई। पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैच नहीं खेल पाए। वहीं अब खबर है कि वो रविवार को होने जा रहे भारत बनाम इंग्लैड का भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।
आखिरी दो मैचों में खेलेंगे पांड्या इधर वर्ल्डकप में भारत पॉइंट टेबल पर नंबर 1 पर बना हुआ है। भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर अपनी अजेय जीत कायम रखी। इस रविवार को भारत विश्वकप का छठा मुकाबला खेलने मैदान में उतरेगा। इस बार भारत का सामना पिछले साल के चैंपियन इंग्लैड से होगा। इस मैच में तो पांड्या नहीं खेलेंगे, टीम मैनेजमेंट भी उनसे कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है, ताकि वो आखिरी दो मैचों के लिए पूरी तरह फिट हो जाएं। भारतीय टीम विश्वकप में बढ़िया फॉर्म में हैं, ऐसे में टीम मैनेजमेंट सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह से फिट पांड्या को चाहती है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…