भारत को लगा बड़ा झटका, वेल्स के खिलाफ मैच से बाहर हुए हार्दिक सिंह
Updated on
17-01-2023 08:06 PM
भुवनेश्वर: भारत के अटैकिंग मिडफील्डर हार्दिक सिंह पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण वेल्स के खिलाफ एफआईएच हॉकी विश्व कप के टीम के आखिरी ग्रुप मैच से बाहर हो गए हैं। टीम के लिए टूर्नामेंट में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वालों में से एक 24 वर्षीय हार्दिक ने स्पेन के खिलाफ भारत की 2-0 की जीत में एक गोल किया और फिर रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ के दौरान कई मौके बनाए।
राउरकेला में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक को चोट लगी थी। मेजबान टीम गुरुवार को यहां वेल्स से खेलेगी। हालांकि उनकी स्थिति पर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। टीम के एक करीबी सूत्र ने कहा कि वैकल्पिक खिलाड़ी पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है और यह संभावना नहीं है कि टीम भविष्य में ऐसी मांग करेगी।
हार्दिक का एमआरआई और अन्य स्कैन किए गए तथा यह भी पता चला है कि टीम प्रबंधन उसे वेल्स के विरुद्ध खिलाने के खिलाफ है क्योंकि ऐसी स्थिति में चोट बढ़ने की आशंका है। रविवार को जब खेल खत्म होने में महज तीन मिनट बचे थे तब हार्दिक लंगड़ा कर मैदान से बाहर चले गए थे। मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा था कि यह उतना गंभीर नहीं है जितना शुरू में संदेह था।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…