Select Date:

कार्तिक की हीरोगीरी को बड़ा झटका, पहले दिन 'शहजादा' फुस्‍स, Ant Man 3 भी निकली बेदम

Updated on 18-02-2023 09:01 PM
शुक्रवार को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' और मार्वल की हॉलीवुड फिल्‍म 'एंट मैन एंड द वास्‍प: क्‍वांटुमेनिया', दोनों ही फिल्‍मों ने ओपनिंग डे पर निराश किया है। हालांकि, 'एंट मैन 3' ने कमाई के मामले में 'शहजादा' को पछाड़ जरूर दिया है, लेकिन इन दोनों में से कोई भी फिल्‍म डबल डिजिट यानी 10 करोड़ की कमाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई है। दोनों ही फिल्‍मों की एडवांस बुकिंग भी बहुत फीकी रही थी। 'शहजादा' ने पहले दिन जहां करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं 'एंट मैन 3' ने हिंदी और अंग्रेजी मिलाकर भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन करीब 9 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है।
Shehzada Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर यह कमाई कार्तिक आर्यन के लिए बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए कि उनकी पिछली फिल्‍म 'भूल भुलैया 2' ने ओपनिंग डे पर 13.41 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। बीते साल रिलीज इस फिल्‍म ने ऐसे वक्‍त में 181.65 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्‍शन किया, जब बॉलीवुड फिल्‍में डिजास्‍टर साबित हो रही थीं। जाहिर है कि ऐसे में 'शहजादा' से उम्‍मीदें थीं। खासकर 'पठान' की बंपर सक्‍सेस के बाद कार्तिक के एक्‍शन अवतार ने विशेष तौर पर कमाई को लेकर एक्‍साइटमेंट बढ़ा दी थी।

काम नहीं आया 'शहजादा' के फ्री टिकट का पैंतरा

रोहित धवन के डायरेक्‍शन में बनी 'शहजादा' अल्‍लू अर्जन की फिल्‍म 'अला वैकुंठपुरमलो' का रीमेक है। फिल्‍म में पहली बार कार्तिक आर्यन एक्‍शन करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही कहानी में कॉमेडी से लेकर रोमांस और ड्रामा तक सबकुछ है। लेकिन फुल मसाला मूवी होने के बावजूद 'शहजादा' ओपनिंग डे पर फुस्‍स साबित हुई है। बॉक्‍स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'पठान' को टक्‍कर देने के लिए मेकर्स ने 'शहजादा' के लिए एक टिकट पर एक फ्री का ऑफर भी चलाया, लेकिन कम से कम ओपनिंग डे पर इसका कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है।

महाश‍िवरात्रि‍ पर 'शहजादा' को हो सकता है फायदा

'शहजादा' देशभर में 3000 हजार के करीब स्‍क्रीन्‍स प‍र रिलीज हुई है। फिल्‍म का बजट 85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्‍म को एडवांस बुकिंग में भी निराशा हाथ लगी। रिलीज से पहले इस फिल्‍म की महज 70 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई। जबकि 'भूल भुलैया 2' ने करीब 7 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। 'शहजादा' पहले 10 फरवरी को रिलीज होने थी, लेकिन 'पठान' की आंधी को देखते हुए इस फिल्‍म को एक हफ्ते पोस्‍टपोन किया गया। लेकिन अफसोस कि यह पैंतरा भी काम नहीं आया। हालांकि, शनिवार को महाश‍िवरात्रि‍ की छुट्टी है और आगे रविवार को भी वीकेंड की छुट्टी है। ऐसे में 'शहजादा' की कमाई बढ़ने के आसार जरूर हैं। लेकिन 'एंट मैन 3' की रिलीज और पहले से करोड़ों में कमा रही ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर 'पठान' के कारण फिल्‍म को बहुत अध‍िक फायदा होने की उम्‍मीद भी कम है।

'एंट-मैन 3' की हालत भी बहुत अच्‍छी नहीं

दूसरी ओर, मार्वल की फिल्‍म 'एंट-मैन एंड द वास्‍प: क्वांटुमेनिया' को भी दर्शकों ने ओपनिंग डे पर लगभग खारिज कर दिया है। इस‍ फिल्‍म ने हिंदी वर्जन से 17 फरवरी को महज 2 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है, जबकि अंग्रजी वर्जन से 7 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के लिए यह फिल्‍म बहुत मायने रखती है, क्‍योंकि जहां इसमें थानोस के बाद सबसे खतरनाक विलेन कांग को प्रमुखता दी गई है, वहीं इस फिल्‍म से MCU के फेज-5 की भी शुरुआत हो रही है। 'शहाजादा' की तरह ही शनिवार और रविवार को इस फिल्‍म की भी कमाई बढ़ने के आसार हैं।

'ब्‍लैक पैंथर' और 'डॉक्‍टर स्‍ट्रेंज' जैसा नहीं है 'एंट मैन' का क्रेज

मार्वल की पिछली रिलीज 'वकांडा फॉरएवर' और 'डॉक्‍टर स्‍ट्रेंज इन द मल्‍टीवर्स ऑफ मैडनेस' से तुलना की जाए तो 'एंट-मैन 3' की हालत बहुत पतली है। 'ब्‍लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' ने पहले दिन 11.75 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था। जबकि 'डॉक्‍टर स्‍ट्रेंज इन द मल्‍टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने 28.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 'एंट-मैन 3' की हालत खराब होने के पीछे एक कारण यह भी है कि फिल्‍म की एडवांस बुकिंग महज 1.5 करोड़ रुपये के करीब रही। यह फिल्‍म भी देश में 2100 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.