Select Date:

Pat Cummins को यहां भी बड़ा झटका, 41 वर्ष के बूढ़े अंग्रेज ने खत्म की 1466 दिन की बादशाहत

Updated on 23-02-2023 07:45 PM
James Anderson Surpassed Pat Cummins In Test Ranking: इंग्लैंड के फास्ट बॉलर जेम्स एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की 1466 दिनों से चली आ रही बादशाहत को खत्म कर दिया है। वह अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में नंबर-1 बॉलर बन गए हैं। एंडरसन ने इसके साथ ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह 40 साल 207 दिन की उम्र में फिर से टॉप पर पहुंचे हैं। एंडरसन 87 साल के बाद ऐसे पहले क्रिकेटर बने हैं, जिसने 40 से अधिक की उम्र में नंबर-1 की पोजिशन हासिल की है। वर्ष 1936 में ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट ने 44 साल 2 महीने की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था।
ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर हरबर्ट आयरनमॉन्गर टेस्ट इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, जो नंबर-1 की पोजिशन पर पहुंचे थे। वह 1933 में 50 साल की उम्र में टेस्ट के टॉप बॉलर बने थे। दो अन्य बॉलर टिच फ्रीमैन और सिडनी बार्न्स भी 40 से अधिक की उम्र में टॉप पर पहुंचे थे। साल 2003 में डेब्यू करने वाले एंडरसन के नाम 178 टेस्ट में 682 विकेट हैं।

रविंद्र जडेजा भी टॉप-10 में
भारत के रविचंद्रन अश्विन (864 रेटिंग अंक) एक पायदान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रविंद्र जडेजा सात पायदान के लाभ से टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल हुए। जडेजा नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट चटकाने के बाद नौवां स्थान हासिल करने में सफल रहे। वह सितंबर 2019 के बाद पहली बार टॉप-10 में पहुंचे हैं। एंडरसन (866 रेटिंग अंक) टॉप पर हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (858 रेटिंग अंक) दो पायदान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।


अक्षर पटेल टॉप-5 में
अक्षर पटेल अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ऑलराउंडर लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए जिसके शीर्ष दो स्थानों पर पर जडेजा और अश्विन मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं जिनके बाद स्टीव स्मिथ दूसरे और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम तीसरे स्थान पर हैं। भारत के ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद अनिश्चित समय तक क्रिकेट से बाहर हैं, लेकिन वह छठे स्थान पर कायम हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपना सातवां स्थान बरकरार रखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.