Select Date:

अवेज-नगमा पर गिरी बिग बॉस की गाज, घर में होगा नॉमिनेशन टास्क, 19 मिनट गिनना दूभर करेंगे घरवाले

Updated on 08-09-2025 04:13 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में सोमवार को नॉमिनेशन टास्क होगा। इस बार जोड़ी नॉमिनेट होगी। वहीं, नगमा मिराजकर और अवेज दरबार को बिग बॉस की तरफ से नॉमिनेट किया गया है। इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'बिग बॉस 19' के प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस कह रहे हैं, 'आज जोड़ी की जोड़ी नॉमिनेट होगी। एक्टिविटी एरिया में एक मेकअप मिरर है। लड़की वहां बैठ जाएगी और लड़का गार्डन में मौजूद स्कूटर पर सवार हो जाएगा।'

अशनूर ने फरहाना को लताड़ा

इसके बाद दिखाया गया है कि फरहाना भट्ट मिरर के पास बैठी हुई हैं और अशनूर कौर उन्हें लताड़ रही हैं। वो कहती हैं, 'आंखें मिलाने की हिम्मत तो रहेगी ना आपमें। मुझे ये बोल रहे हैं कि कुछ करूं, कम से कम ये तो नहीं बोल रहे हैं कि मेरी मां मुझपर शर्मिंदा होंगी। उसके बारे में सोचिए फरहाना।'

अभिषेक ने भी निकाली अपनी भड़ास

इसके बाद अभिषेक बजाज आते हैं। वो फरहाना को कहते हैं, 'आउट ऑफ ब्युटी कुछ नहीं होती। वो टाइम के साथ उतर जाती है, लेकिन जब इनर ब्युटी जाती है आप नजरों से उतर जाते हो। आपको ये समझना चाहिए। आप बस इल्जाम लगाती हैं, ये नहीं सोचती हैं कि उसके घरवालों पर क्या बीत रही होगी। उसकी बहन भी है, उसकी मां भी है।' फरहाना ये सब चुपचाप सुनती रहती हैं और कुर्सी पर बैठी रहती हैं।

क्या है नॉमिनेशन टास्क?

बताया जा रहा है कि 19 मिनट को काउंट करने का टास्क है। कंटेस्टेंट के सामने बाकी के सदस्य आएंगे और उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करेंगे, ताकि वो सही से काउंटिंग ना कर पाए। पहले राउंड में अभिषेक और अशनूर आते हैं, दूसरे में प्रणित और फरहाना, तीसरे में अवेज और नगमा, चौथे में गौरव और तान्या, पांचवे में मृदुल और नतालिया, छठे में नीलम और जीशान, सातवें में कुनिका और अमल मलिक। अब ये देखना होगा कि कौन सा जोड़ा इस बार नॉमिनेशन से बचता है।

अवेज और नगमा को बिग बॉस ने किया नॉमिनेट

नॉमिनेशन टास्क के दौरान अभिषेक बजाज के कारण बिग बॉस द्वारा अवेज दरबार और नगमा मिराजकर को सीधे नॉमिनेट किया गया। बसीर अली ने अपनी स्पेशल पावर से नेहल चुडासमा को नॉमिनेशन से बचा लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.