Select Date:

जम्मू-कश्मीर में आतंक की बड़ी साजिश नाकाम; लश्कर के 2 दहशतगर्द गिरफ्तार

Updated on 05-11-2022 05:09 PM

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सोपोर पुलिस ने 2 आतंकवादियों को पकड़ा है, जो लश्कर-ए-तैएबा से जुड़े हुए थे। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिसमें 1 पिस्टल, 1 पिस्टल मैगजीन, पिस्टल राउंड और ग्रेनेड शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई बारामूला पुलिस के साथ मिलकर मिलकर की गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जी रही है।


इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने नियंत्रण रेखा (Loc) पर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया। इस दौरान एक आतंकवादी का शव बरामद हुआ, जिसके पास से हथियार और गोला-बारूद मिले। सैनिकों ने पुंछ सेक्टर के नकारकोट इलाके में पठानी सूट में तीन घुसपैठियों की संदग्धि गतिविधि करते हुए देखा। इसके बाद सेना की ओर से ऑपरेशन चलाया गया।

'घुसपैठियों को भारतीय सेना ने दी चुनौती'
पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर राजेश बष्टि और पुलिस उप महानिरीक्षक (राजौरी-पुंछ) डॉ. हसीब मुगल ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'जब घुसपैठियों को भारतीय सेना ने चुनौती दी गई, तो उन्होंने अंधाधुध गोलीबारी की। सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें तीनों आतंकवादी घायल हो गए।'


घने जंगल होने के कारण सेना के जवानों के लिए कठिनाई भरा काम था। जवानों को घायल आतंकवादियों में एक आतंकवादी का शव मिला और उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि एलओसी के पास हथियार और युद्ध में इस्तेमाल किए जाने वाले कई अन्य सामान भी बरामद किए गए। इसके अलावा एलओसी की ओर जाते हुए रास्ते में खून के निशान भी दिखाई दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.