जामनगर में जश्न के दौरान अंबानी और जुकरबर्ग में हुई बड़ी डील, रिलायंस के कैंपस में खुल सकता है पहला डाटा सेंटर
Updated on
02-04-2024 07:04 PM
नई दिल्ली: मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) अपनी पत्नी के साथ मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani-Radhika Merchant) के प्री वेडिंग इवेंट में शामिल हुए थे। प्री-वेडिंग इवेंट 1 से 3 मार्च तक जामनगर में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की पेरेंट कंपनी मेटा चेन्नई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कैंपस में भारत में अपना पहला डाटा सेंटर स्थापित कर सकती है। बताया जा रहा है कि मेटा के को फाउंडर मार्क जकरबर्ग मार्च में जामनगर में हुए अनंत अंबानी की प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए थे। तभी उन्होंने रिलायंस के साथ इसको लेकर एक समझौता किया था। डेटा सेंटर से मेटा को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे अपने ऐप पर लोकल लेवल पर यूजर्स द्वारा तैयार किए गए कंटेंट को प्रोसेसिंग करने में मदद मिलेगी। हालांकि अभी तक डील के बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अभी मेटा प्रोडक्ट्स के भारतीय यूजर्स का डेटा सिंगापुर में स्थित डेटा सेंटर में भेजा जाता है।
10 एकड़ में फैला है परिसर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस का चेन्नई कैंपस ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिजिटल रियल्टी का एक ज्वाइंट परिसर है। यह 10 एकड़ में फैला हुआ है। इसे 100 मेगावॉट आईटी लोड क्षमता को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि अभी मेटा के निवेश को लेकर कोई शेयर नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट़्स के मुताबिक, कंपनी एक छोटा डाटा सेंटर स्थापित करने का मूल्यांकन कर रही है। यह 10 से 20 मेगावॉट तक का हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा भारत में इतनी कैपिसिटी वाला पहला डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए करीब 500 से 1200 करोड़ रुपये के बीच निवेश कर सकती है।
लागत में होगी कटौती
रिपोर्ट के मुताबिक, इस कैंपस के जरिए मेटा अब देशभर में कई स्थानों पर चार से पांच नोड्स ऑपरेट कर सकेगा, जिससे भारत में तेजी से डेटा प्रोसेसिंग की परमिशन मिलेगी। मौजूदा समय में भारतीय यूजर्स का डेटा सिंगापुर में मेटा के डेटा सेंटर में आता है। जानकारों ने बताया कि मेटा लोकल डेटा सेंटर के साथ, कंटेंट के अलावा, लोकल एड भी यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगी। इसके अलावा इससे ग्लोबल डेटा सेंटर्स की लागत में कटौती होगी।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…