शुभमन गिल की लाइफ में बड़ा भूकंप? इंस्टाग्राम पर सारा अली खान को किया अनफॉलो!
Updated on
26-05-2023 07:53 PM
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ऑरेंज कैप के सबसे कम उम्र के विजेता बनने की दहलीज पर हैं। गिल को आईपीएल 2023 ऑरेंज कैप तालिका में शीर्ष पर फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 9 रनों की जरूरत है। वह जब आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वॉलिफायर 2 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
इससे पहले गिल के सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार सारा अली खान को अनफॉलो करने की खबर ने प्रशंसकों में खलबली मचा दी है। शुभमन गिल दुबई में एक रोमांटिक डिनर पर सारा अली खान के साथ देखे गए थे। इसके बाद उनकी डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा था। सारा अली खान और शुभमन गिल दोनों ने अलग-अगल इंटरव्यू में अपने रिश्ते की ओर इशारा भी किया था। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि दोनों के रास्ते अलग हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अली खान और शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि वे एक-दूसरे को फॉलो करते भी थे या नहीं। दूसरी ओर, एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा है, जिसमें शुभमन गिल अपनी डेटिंग की अफवाहों पर बात कर रहे थे। शुभमन गिल पंजाबी चैट शो 'दिल दियां गल्लां' में नजर आए थे। शो में क्रिकेटर से बॉलीवुड की सबसे फिट फीमेल एक्ट्रेस का नाम पूछा गया। उस समय शुभमन ने सारा अली खान का नाम लिया।
फिर उनसे पूछा गया कि क्या वह 'सारा' को डेट कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'हो सकता है'। होस्ट सोनम बाजवा ने फिर उनसे सच्चाई का खुलासा करने के लिए कहा और कहा, "सारा का सारा सच बोलो," जिस पर शुभमन ने जवाब दिया, "सारा दा सारा सच बोल दिया। शायद हां, शायद नहीं।" शुभमन गिल को लेकर पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से डेटिंग की खबरें आई थीं। हालांकि, इस बारे में कुछ भी साफ नहीं हो सका।
आईपीएल 2023 में गिल ने 15 मैचों में 722 रन बनाए हैं। उनके नाम अब तक 2 शतक और 4 अर्द्धशतक हैं। डु प्लेसिस आईपीएल 2023 में 14 मैचों में 730 रनों के साथ टॉप स्कोरर हैं। अगर गिल 9 रन और बना लेते हैं तो वह ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे निकल जाएंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…