शेयर बाजार में 3200 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी भी लाल निशान पर, देखें डिटेल्स
Updated on
04-06-2024 01:03 PM
नई दिल्ली: आज चुनावी नतीजों के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 1300 अंकों की ज्यादा गिरावट के साथ खुला है। बाजार में सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स अभी 3200 अंकों की ज्यादा गिरावट के साथ 73,210 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 22,808.40 के स्तर पर है। बाजार में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले कारोबारी सप्ताह के पहले दिन कल यानी सोमवार को एग्जिट पोल में एनडीए के जबरदस्त बहुमत के साथ वापसी करने की उम्मीदों से बाजार में बंपर तेजी देखने को मिली थी। बाजार रेकॉर्ड तेजी के साथ खुला था। लेकिन आज सुबह से ही बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज सुबह बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1700 अंकों से ज्यादा फिसल गया। वहीं निफ्टी भी 400 अंकों से ज्यादा टूटकर खुला है।
अडानी के शेयरों में बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। अभी तक तूफानी तेजी से भाग रहे अडानी के स्टॉक्स आज लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज अडानी ग्रीन 5 फीसदी गिरावट के साथ 1932 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। अडानी पावर में 6 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 8.20 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 9.17 फीसदी, अडानी विल्मर में 5.6 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन में 8 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 8.90 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 9 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 9 फीसदी और एनडीटीवी के शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।
कल दिखी थी तूफानी तेजी
शेयर बाजार में कल तूफानी तेजी देखने को मिली थी। शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स कल करीब 2000 अंकों के ऊपर 2621 पर खुला था। वहीं निफ्टी आज 807 अंक के ऊपर खुला था। एग्जिट पोल के नतीजों का आज शेयर बाजार पर असर देखने को मिल रहा था। बाजार में कल बंपर तेजी के संकेत प्री-ओपनिंग में ही देखने को मिल रहे थे। सुबह 9 बजे प्री-ओपन में निफ्टी में करीब एक हजार अंक और सेंसेक्स में 2600 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखने को मिल रही थी। ऐसे में बाजार में बंपर तेजी की संभावना लगाई जा रही थी।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…