आम लोगों के लिए बड़ी पहल! म्यूचुअल फंड में निवेश, SBI MF शुरू किया SIP
Updated on
18-02-2025 02:12 PM
नई दिल्ली: आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब आप महज 250 रुपये से म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं। एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई म्यूचुअल फंड ने एसआईपी शुरू की है जिसका उद्देश्य उत्पाद तक पहुंच को और लोकतांत्रिक बनाना है। जननिवेश एसआईपी योजना के तहत निवेशक प्रति लेनदेन 250 रुपये तक कम कम राशि का निवेश कर सकते हैं। इस योजना को मार्केट रेगुलेटर सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच की मौजूदगी में शुरू किया गया। निवेशक आमतौर पर एसआईपी में 500 रुपये लगाते हैं, जो उस योजना के आधार पर 100 रुपये तक कम हो सकता है जिसमें पैसा लगाया जा रहा है।
एमएफ की पहुंच को गहरा करने के उद्देश्य से कम राशि यानी 250 रुपये के एसआईपी पर विचार किया गया, जो उपभोक्ता सामान कंपनियों द्वारा प्रभावी रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले सैचेटाइजेशन के विचार के समान है। एसबीआई म्यूचुअल फंड के एमडी और चीफ एग्जीक्यूटिव नंद किशोर ने कहा, ‘प्रवेश बाधाओं को कम करके और डिजिटल मंच का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों, छोटे बचतकर्ताओं और असंगठित क्षेत्र के लोगों को आकर्षित करना है, जिसमें एसआईपी सिर्फ 250 रुपये से शुरू हो।’
इनोवेशन पर जोर
एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने इस पेशकश के मौके पर कहा, ‘जब हम वित्तीय समावेशन के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, तो नवाचार और समावेशन बहुत जरूरी है। हमारा ध्यान ऐसे उत्पादों, प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों को विकसित करने पर है, जो समावेशन को सहज और प्रभावी बनाते हैं।’
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…