Select Date:

टाटा ग्रुप की 2 कंपनियों को तगड़ा नुकसान

Updated on 19-10-2022 06:22 PM

टाटा समूह से जुड़ी दो कंपनियों ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। हालांकि, दोनों कंपनियों को सितंबर तिमाही में बड़ा नुकसान हुआ है। इस तिमाही में टाटा स्टील की इकाई द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) को 35.10 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 74.93 करोड़ रुपये रहा था। 

इसी तरह, टाटा मेटालिक्स लिमिटेड (टीएमएल) का मुनाफा भी कम हुआ है। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 74 प्रतिशत घटकर 14.29 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 54.82 करोड़ रुपये रहा था। आपको बता दें कि टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने सितंबर में टाटा मेटालिक्स समेत छह अनुषंगी कंपनियों के टाटा स्टील में विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

इस नुकसान की वजह: टाटा मेटालिक्स और टाटा स्टील की इकाई द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया, दोनों ने खर्चे का हवाला देकर नुकसान की बात कही है। टाटा मेटालिक्स ने कहा कि मुख्य रूप से अधिक खर्च के कारण टीएमएल का लाभ घटा है।

कंपनी के मुताबिक टाटा मेटालिक्स का खर्च भी बीती तिमाही में 566.95 करोड़ रुपये से बढ़कर 861.64 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया का कुल खर्च 886.93 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,018.28 करोड़ रुपये हो गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.