सुनील गावस्कर से लाइव कमेंट्री में हुई बड़ी भूल, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा की निकली हंसी
Updated on
08-05-2023 07:33 PM
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच में मोहम्मद शमी के पर्पल कैप अपने नाम कर ली। शमी को ये पर्पल कैप मोहित शर्मा (Mohit Sharma) ने पहनाई। हालांकि इस दौरान भारतीय पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) से एक छोटी सी मिस्टेक हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल हार्दिक पंड्या ने लखनऊ जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ मैच को 56 रनों से जीत लिया। मैच के बाद मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को मोहित शर्मा के हाथ पर्पल कैप मिलनी थी। लेकिन इस दौरान सुनील गावस्कर कहते हैं- मोहित बहुत-बहुत बधाई, पर्पल कैप आपको मिल रही है वो भी मोहम्मद शमी के हाथों से... कमेंटेटर सुनील गावस्कर की बात सुनते ही वो उन्हें सही करते हुए कहते हैं कि थैंक्स सर, लेकिन मेरे हाथों से मोहम्मद शमी को मिल रही है। मोहित की बात तो सुनकर गावस्कर अपनी गलती को सुधारते हुए कहते हैं। ओह... उल्टा है! सुनील गावस्कर की इस गलती पर मोहित शर्मा और शमी दोनों ही हंसने लगे। अब सुनील गावस्कर की इस गलती पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
शमी ने लिए सीजन में लिए 19 विकेट आईपीएल की पर्पल कैप पाने वाले मोहम्मद शमी ने रविवार को हुए मैच में एक विकेट झटका है। जिसके बाद उनकी झोली में इस सीजन में 19 विकेट हो गए। बता दें कि शमी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चार ओवर डाले थे। जिसमें उन्होंने 37 रन दिए और एक विकेट लिया था।
56 रन से जीती गुजरात अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइंट्स ने अच्छी शुरुआत की थी। टीम ने 20 ओवर में 227 रन की पारी खेली। जिसमें शुभमन गिल ने 94 रन बनाए। वहीं गुजरात टाइटंस के दिए रन का पीछा करने पिच पर उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 171 रन ही बना पाई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…