Select Date:

CSK के लिए IPL 2023 से पहले बड़ी खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी हुआ पूरी तरह फिट

Updated on 22-02-2023 08:32 PM
नई दिल्ली: पिछले साल दो बड़ी चोटों से जूझने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने कहा है कि वह पूरी तरह से फिट हैं। 31 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग से वापसी करने को तैयार हैं। तीस साल तेज गेंदबाज को स्ट्रेस फ्रैक्चर और फिर जांघ की तीसरे ग्रेड की चोट से उबरने में काफी मुश्किल हुई। वह पिछली बार भारत की ओर से बांग्लादेश में दूसरे वनडे में खेले थे जहां वह सिर्फ तीन ओवर गेंदबाजी कर पाए थे।

नहीं खेल पाए थे टी20 वर्ल्ड कप

वर्ष 2022 में चाहर भारत के लिए केवल 15 मैच ही खेल सके थे और चोट के कारण टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन के बाद चाहर आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। चाहर ने कहा, ‘मैं अपनी फिटनेस पर पिछले दो-तीन महीनों से कड़ी मेहनत कर रहा हूं, मैं पूरी तरह से फिट हूं और आईपीएल के लिए अच्छी तैयारी कर रहा हूं।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे दो बड़ी चोट लगी थीं। एक स्ट्रेस फ्रैक्चर था और एक जांघ की तीसरे ग्रेड की चोट। दोनों बहुत बड़ी चोट हैं। आप महीनों के लिए बाहर हो जाते हैं। चोट के बाद वापसी करते हुए समय लगता है, खासकर तेज गेंदबाजों को। अगर मैं एक बल्लेबाज होता तो मैं लंबे समय तक खेलता लेकिन एक तेज गेंदबाज के रूप में जब आपको स्ट्रेस फ्रैक्चर होता है, तो वापसी करना बहुत कठिन होता है। आप अन्य गेंदबाजों को भी पीठ या कमर की चोट को लेकर संघर्ष करते हुए देख सकते हैं।’

पिछले महीने खेला था रणजी मैच

राजस्थान के तेज गेंदबाज ने पिछले महीने सेना के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी लेकिन यह उनका एकमात्र रणजी ट्रॉफी मैच था। चोटों के कारण संभावित खिलाड़ियों की सूची में नीचे खिसकने वाले चाहर को इस साल के अंत में स्वदेश में एकदिवसीय विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनने की उम्मीद हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने पूरे जीवन में एक नियम से जिया हूं। अगर मैं पूरी तरह से अपनी इच्छानुसार गेंदबाजी कर रहा हूं, अगर मैं अपनी इच्छानुसार बल्लेबाजी कर रहा हूं, तो मुझे कोई रोक नहीं सकता है। यही वह मूल नियम था जिसके साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.