Select Date:

सहारा के लाखों निवेशकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब तक इतने लोगों को वापस मिला पैसा

Updated on 18-01-2024 01:05 PM
नई दिल्ली: सहारा समूह के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। निवेशकों को उनका पैसा वापस मिल रहा है। सहारा निवेशकों को पैसा वापसी को लेकर गृहमंत्री मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की ओर से बड़ा अपडेट दिया गया है। अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि सहारा ने अब तक लगभग 2.5 लाख छोटे निवेशकों को 241 करोड़ रुपये (Sahara Refund) वापस कर दिए हैं। सहारा ग्रुप के पैसे देने के लिए जो काम शुरू हुआ था, उसी के जरिए पैसा रिफंड किया गया है। इसमें रिफंड के लिए करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

पिछले साल 2023 में 4 अगस्त को अमित शाह ने सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए सहारा समूह की सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं को रिफंड की पहली किश्त जारी की थी। इस पहली किश्त में 112 लाभार्थियों के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की गई थी।

इस दिन लॉन्च हुआ था पोर्टल

सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल 18 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल के जरिए सहारा समूह की चार सहकारी समितियों (सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी) के निवेशक अपने रिफंड के लिए दावे प्रस्तुत कर सकते थे।

कोर्ट ने दिया था निर्देश

29 मार्च, 2023 को अपने आदेश में, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि सहारा समूह के वास्तविक जमाकर्ताओं के वैध बकाया के भुगतान के लिए "सहारा-सेबी रिफंड खाते" से 5,000 करोड़ रुपये सीआरसीएस में ट्रांसफर किए जाने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही सहकारिता मंत्रालय ने पोर्टल विकसित किया है। इसके बाद सरकार की ओर से निवेशकों को पैसा वापसी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.