PAK एक्ट्रेस हानिया आमिर को बड़ा झटका! पहलगाम हमले के बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म से हुईं बेदखल: रिपोर्ट
Updated on
29-04-2025 04:53 PM
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जहां हर हिंदुस्तानी के खून में उबाल है, वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के दहशत का यह खेल अब उस पर भारी पड़ रहा है। भारत सरकार ने जहां सिंधू जल समझौता रद्द कर दिया है, वहीं फिल्म इंडस्ट्री ने भी पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीते दिनों फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' को भारत में बैन कर दिया गया, वहीं अब खबर है कि PAK एक्ट्रेस हानिया आमिर को भी झटका दिया गया है। उन्हें दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' से कथित तौर पर बाहर निकाल दिया गया है!
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की भारत में भी जबरदस्त पॉपुलैरिटी है। दो साल पहले अक्टूबर 2023 में फैंस तब रोमांच से भर गए थे, जब हनिया पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ लंदन कॉन्सर्ट के मंच पर नजर आई थीं। दिलजीत ने वहां हानिया के साथ मंच पर अपना सुपरहिट गाना 'लवर' परफॉर्म किया था। इस महीने की शुरुआत में खबरें आईं कि कि हनिया और दिलजीत एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। बाद में कहा गया कि यह 'सरदार जी 3' है। हालांकि, अब रिपोर्ट्स का दावा है कि हाल की घटनाओं के बाद हानिया को फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है।
रिपोर्ट में दावा- 'सरदार जी 3' से हानिया आमिर आउट
बीते मंगलवार, 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सीमा पार से आए दहशतगर्दों ने 28 पर्यटकों की हत्या कर दी। फवाद खान की 'अबीर गुलाल' को बैन करने के बाद अब सोशल मीडिया पर दावा किया गया है हानिया आमिर को दिलजीत दोसांझ की 'सरदार जी 3' से हटा दिया गया है
बीते दिनों ब्रिटेन में हुई है फिल्म की शूटिंग
हालांकि, ये खबरें ऐसे समय में सामने आई हैं, जब पिछले महीने ही 'सरदार जी 3' के शूटिंग का एक शेड्यूल ब्रिटेन में पूरा हुआ है। रिपोर्ट्स का दावा है कि मेकर्स हानिया के सीन को किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ फिर से शूट करने पर विचार कर रहे हैं।
यूजर्स बोले- जैसे को तैसा!
बहरहाल, इस अटकलबाजी के कारण सोशल मीडिया पर लोगों के ढेर सारे कॉमेंट्स आ रहे हैं। कई इंटरनेट यूजर्स कहा कहना है कि इन हालात में यह एकदम सही कदम है। एक ने लिखा, 'इनको भारत में कुछ ज्यादा ही फेम मिल गई थी।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'इसे कहते हैं, जैसे को तैसा।' यूजर्स पाकिस्तानी कलाकारों के साथ ही वहां से लेखकों और संगीतकारों पर भी भारत में पूरी तरह से बैन की मांग कर रहे हैं।
कुल यूजर्स ने कहा- ये गलत, वो कलाकर है, आतंकियों को पकड़ो
हालांकि, बहुत से यूजर्स ऐसे भी हैं, जो इस फैसले से निराश हैं। एक ऐसे ही यूजर ने लिखा है, 'जिन्होंने ये हत्याएं की, उनका कोई धर्म नहीं है। फिर बेकसूर लोगों को सजा क्यों मिल रही है।' एक अन्य ने लिखा है, 'हमले के एक हफ्ते बाद भी हमलावर आतंकियों को पकड़ा नहीं जा सका है, जबकि फिल्म और कलाकारों को निशाना बनाया जा रहा है। यह गलत है।' बहरहाल, हानिया आमिर को रिप्लेस किए जाने को लेकर अभी तक 'सरदार जी 3' के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…