बॉलीवुड को नए साल में बड़ा झटका, 'पान सिंह तोमर' के राइटर संजय चौहान का निधन
Updated on
13-01-2023 07:28 PM
नए साल की शुरुआत होते ही बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। मशहूर राइटर संजय चौहान का निधन हो गया है। इरफान की फिल्म 'पान सिंह तोमर' के राइटर संजय चौहान ने गुरुवार, 12 जनवरी को मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। वह 62 साल के थे। संजय चौहान क्रोनिक लिवर बीमारी से पीड़ित थे। संजय ने 'आई एम कलाम' की भी कहानी लिखी थी। तिग्मांशु धूलिया के साथ उन्होंने 'साहब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म की भी कहानी लिखी थी।
परिवार में Sanjay Chouhan की पत्नी सरिता और बेटी सारा हैं। बॉलीवुड के लेखकों की बिरादरी में संजय चौहान का बड़ा नाम था। वह जमीन से जुड़ी कहानियों में तगड़ी पकड़ रखते थे। संजय चौहान को साल 2011 में फिल्म 'आई एम कलाम' के लिए बेस्ट स्टोरी का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने 'मैंने गांधी को नहीं मारा' और 'धूप' जैसी लीग से हटके फिल्मों की भी कहानी लिखी थी।
पत्रकार से स्टोरी राइटर बने थे संजय चौहान
संजय चौहान का जन्म और पालन-पोषण मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ। उनके पिता भारतीय रेलवे के लिए काम करते थे। जबकि मां एक स्कूल टीचर थीं। संजय चौहान ने फिल्मों में एंट्री से पहले दिल्ली में एक पत्रकार के रूप में करियर शुरू किया था। इसके बाद 1990 के दशक में वह सोनी टेलीविजन के लिए क्राइम-बेस्ड शो 'भंवर' की कहानी लिखने के लिए मुंबई चले गए। वह एक बेहतरीन डायलॉग राइटर भी थे। सुधीर मिश्रा की 2003 में रिलीज फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के लिए संजय ने ही डायलॉग्स लिखे थे।
संजय चौहान का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…