'शहजादा' को रिलीज से पहले ही बड़ा झटका! अल्लू अर्जुन की साउथ वाली मूवी हिंदी में हो रही है रिलीज
Updated on
01-02-2023 09:25 PM
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' के प्रमोशन में जोरशोर से जुटे हुए हैं। 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी, लेकिन इससे पहले ही कार्तिक को कई झटके लग रहे हैं। पहले ये फिल्म 10 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'पठान' की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया। पब्लिक का कहना है कि कहीं 'शहजादा', 'पठान' की आंधी में उड़ ना जाए, इसलिए ये फैसला लिया गया है। खैर। अभी इस खबर से बाहर आ ही पाते कि अब ये बताया जा रहा है कि 'शहजादा' जिस साउथ मूवी की हिंदी रीमेक है, वो अब हिंदी भाषा में ऑनलाइन रिलीज होने जा रही है। बता दें कि साउथ वाली फिल्म 'अला वैकुंठप्रेमुलु' में अल्लू अर्जुन लीड रोल में थे।
Ala Vaikunthapurramuloo Hindi Release: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर 'शहजादा' को बॉक्स ऑफिस पर झटका लगेगा, क्योंकि गोल्डमाइन्स टेलीफिल्म्स 'अला वैकुंठप्रेमुलु' का हिंदी वर्जन रिलीज कर रही है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी।
'शहजादा' अल्लू की फिल्म 'अला वैकुंठप्रेमुलु' की हिंदी रीमेक है। कुछ समय पहले मेकर्स ने कार्तिक की फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था और इसे फैंस ने बहुत पसंद भी किया था।
'शहजादा' के बॉक्स ऑफिस पर पड़ेगा असर?
Goldmine Telefilms जो साउथ की फिल्मों को हिंदी डब भाषा में रिलीज करता है, अब वो Ala Vaikunthapurramuloo का हिंदी डब वर्जन यूट्यूब पर रिलीज करने जा रहा है। 2 फरवरी 2023 को आप इस फिल्म को हिंदी में देख सकेंगे। वहीं, कार्तिक की फिल्म की बात करें तो ये अब 17 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में 'शहजादा' के बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ सकता है।
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म की बात करें तो वो 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आएंगे। इसमें कियारा आडवाणी भी अहम किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को समीर विद्वांस ने डायरेक्ट किया है।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…